Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News: माघ मेले के मद्देनजर पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 12 January 2021
IMG-20210112-WA0035
Share News
       

राम जी विश्वकर्मा

पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की बैठक सम्पन्न माघ मेले के प्रथम स्थान पर्व मकर संक्रांति के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक श्री के0पी0 सिंह की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विभागीय आपदा प्रबंधन योजनाओं की हुई बिंदुवार समीक्षा की गयी, जिसमें मेले से संबंधित सभी विभागों के नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न आपदा प्रबंधन योजनाओं की समीक्षा की गई। इस वर्ष मेले में भीड़ प्रबंधन के दृष्टिगत ट्रैफिक प्लान में कुछ आवश्यक परिवर्तन किए गए हैं। जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक, मेला श्री राजीव नारायण मिश्रा ने बताया की दिनांक 13 जनवरी 2021 की रात्रि 1ः00 से दिनांक 15 जनवरी 2021 को 24ः00 बजे तक संगम क्षेत्र में प्रशासनिक चिकित्सीय वाहनों के अतिरिक्त सभी प्रकार के वाहनों का संचरण प्रतिबंधित रहेगा। माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों हेतु पार्किंग व्यवस्था प्लॉट नंबर 17, पांटून पुल वर्कशॉप के समीप, गल्ला मंडी, दारागंज, हेलीपैड पार्किंग तथा काली सड़क पर यातायात पुलिस लाइन के सामने की गई है। संगम आने वाले स्नानार्थियों एवं श्रद्धालुओं को जीटी जवाहर चैराहे से प्रवेश कर काली सड़क आकर काली रैंप से होते हुए संगम अपरमार्ग से संगम तक आना होगा। संगम क्षेत्र से वापसी हेतु अक्षय वट मार्ग तथा त्रिवेणी मार्ग चैराहे से होते हुए वापस परेड क्षेत्र में जाना होगा। यूपीएसआरटीसी के अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु विभाग द्वारा पिछले वर्ष की तुलना में 500 अधिक बसों की व्यवस्था की है। इस वर्ष लगभग 2800 बसों को मुख्य स्नान पर्वों पर तथा 1800 बसों को सामान्य दिनों पर चलाया जाएगा।इसके अतिरिक्त लगभग 500 बसों को रिजर्व में रखा जा रहा है। फाफामऊ रूट बंद होने के कारण लखनऊ एवं फैजाबाद रूट की बसों को सामान्य दिनों पर झूसी से लाया जाएगा तथा मुख्य स्नान पर्वों पर कोखराज-मूरतगंज होकर सिविल लाइंस तक लाया जाएगा।मुख्य स्नान पर्वों पर दो अस्थाई बस अड्डे झूंसी एवं लेप्रसी चैराहे पर बनाए जाएंगे। विभिन्न जोनल रेलवे से आए अधिकारियों ने बताया की ट्रेनो से आवागमन करने वाले श्रद्धालुओं हेतु रेलवे ने पर्याप्त मात्रा में ट्रेनों की व्यवस्था की है तथा मेला क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन के दृष्टिगत प्रयाग घाट(प्रयागराज संगम) रेलवे स्टेशन को मुख्य स्नान पर्वों पर बंद रखने का निर्णय लिया है। मुख्य स्नान पर्वों पर शहर में भीड़ के नियंत्रण के दृष्टिगत प्रयागराज जंक्शन के सिविल लाइन साइड से सिर्फ निकासी का मार्ग दिया जाएगा।
जिलाधिकारी श्री भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि किसी भी प्रकार की आकस्मिकता से लड़ने हेतु कंट्रोल रूम में हर विभाग के अधिकारी चैबीसों घंटे उपस्थित रहेंगे, जिससे अंतर विभागीय समन्वय बनाना आसान होगा। उन्होंने यह भी बताया की मुख्य स्नान पर्वों पर मोटर बोट चालन पर पूर्णता रोक रहेगी तथा मेले में आए श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु मुख्य स्नान पर्वों को छोड़कर सभी दिन अक्षय वट श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खुला रहेगा। बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक, श्री सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक मेला श्री राजीव नारायण मिश्रा, पुलिस अधीक्षक, श्री आशुतोष मिश्रा, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक श्री अखिलेश भदौरिया, पुलिस अधीक्षक प्रोटोकॉल, श्री कुलदीप सिंह, एडीएम सिटी श्री अशोक कनौजिया, एसपी सिटी श्री दिनेश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट श्री रजनीश मिश्रा, प्रभारी अधिकारी माघ मेला श्री विवेक चतुर्वेदी समेत अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरफ्तार।
Next: Prayagraj News: मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में महाकुम्भ-2025 के तहत दीर्घकालीन अवसंरचना प्रोजेक्ट के संदर्भ में बैठक सम्पन्न

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-12 at 6.52.16 PM
  • Bihar

Bihar News : बेतिया के क्रांतिकारी कमलनाथ तिवारी के वंशज सम्मानित, कानपुर में हुआ कार्यक्रम

जनवाद टाइम्स इटावा 12 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-12 at 6.52.29 PM
  • Bihar

Bihar News : बेतिया में हर वार्ड में मुक्ति धाम निर्माण जरूरी, गरिमा देवी सिकारिया ने किया वार्ड 43 का निरीक्षण

जनवाद टाइम्स इटावा 12 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-12 at 6.51.45 PM
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : बाकरपुर में कस्तूरबा गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई, छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

जनवाद टाइम्स इटावा 12 April 2026
street-light
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर में 13 अप्रैल को 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, जानें समय और कारण

जनवाद टाइम्स इटावा 12 April 2026

Latest News

  • Bihar News : बेतिया के क्रांतिकारी कमलनाथ तिवारी के वंशज सम्मानित, कानपुर में हुआ कार्यक्रम
  • Bihar News : बेतिया में हर वार्ड में मुक्ति धाम निर्माण जरूरी, गरिमा देवी सिकारिया ने किया वार्ड 43 का निरीक्षण
  • Bihar News : बाकरपुर में कस्तूरबा गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई, छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
  • Bihar News : राजापाकर में 13 अप्रैल को 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, जानें समय और कारण
  • Bihar News : ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती मनाई गई, शिक्षा और एकता पर दिया गया जोर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.