Prayagraj News :आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में राजकीय इंटर कॉलेज प्रयागराज में प्रभात फेरी निकाली गई

Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आज दिनांक 10 अगस्त 2022 को राजकीय इंटर कॉलेज प्रांगण प्रयागराज में एक प्रभात फेरी निकाली गई ।जो सर्वप्रथम शहीद ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर कालेज के प्रधानाचार्य श्री बृजेश कुमार सिंह एवं उप प्रधानाचार्य द्वारा श्री बंसराज एवं डॉक्टर अब्दुल कादिर एवं अन्य शिक्षकों के सहयोग से माल्यार्पण किया गया ।

IMG 20220810 WA0059
उसके पश्चात कॉलेज के अन्य तीन दल क्रमशः कंपनी बाग में स्थित सहित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा सहित लाल पदमधर की प्रतिमा पर एवं चौक प्रयागराज में स्थित ऐतिहासिक नीम के वृक्ष पर भी माल्यार्पण किया गया ।जिसमें कालेज के एनसीसी ,स्काउट के प्रभारियों के साथ कैडेट एवं छात्र राष्ट्रीय ध्वज वाद्य यंत्र के साथ माल्यार्पण में सहयोग प्रदान किया ।

Prayagraj News :आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में राजकीय इंटर कॉलेज प्रयागराज में प्रभात फेरी निकाली गईइस अवसर पर श्री दिलीप कुमार श्री राजेश कुमार श्री विनय प्रकाश तथा श्री वेद राज पाल आदि शिक्षक गण भी उपस्थित रहे।

Trending News