Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :कार्यक्रम में मण्डल के चारों जनपदों के 1100 से अधिक जोड़े बंधेंगे विवाह के बंधन सूत्र में

जनवाद टाइम्स 10 March 2023
Prayagraj News :कार्यक्रम में मण्डल के चारों जनपदों के 1100 से अधिक जोड़े बंधेंगे विवाह के बंधन सूत्र में
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित कन्या विवाह योजना के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की व्यस्क पुत्रियों के दिनांक 13 मार्च, 2023 को परेड ग्राउण्ड, माघ मेला क्षेत्र में सामूहिक विवाह हेतु चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया।

IMG 20230310 WA0056जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को सकुशल, भव्य एवं सफलता पूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों के दायित्व निर्धारित किया है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर अच्छे ढंग से साफ-सफाई, चूना छिड़काव, पेयजल हेतु स्वच्छ पानी व शौचालयों की व्यवस्था का उत्तर दायित्व नगर निगम को दिया है। पार्किंग की व्यवस्था के लिए पुलिस उपायुक्त यातायात को प्रवेश द्वार तथा निकास द्वार सहित अन्य व्यवस्था को चुस्त-दूरूस्त बनाये रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने आने-जाने तथा पण्डाल आदि स्थानों पर साइनेज आदि की व्यवस्था किए जाने तथा पीने के पानी, नाश्ता एवं खाने की व्यवस्था के लिए उपश्रमायुक्त को जिला आपूर्तिधिकारी से समन्वय बनाकर किये जाने का निर्देश दिया है तथा एक कंट्रोल रूम की स्थापना एवं हेल्प डेस्क बनाये जाने के निर्देश दिये है।IMG 20230310 WA0055

जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी को निर्देशित किया है कि सभी खण्ड विकास अधिकारी अपने-अपने विकास खण्डों में सामूहिक विवाह में वर-वधू सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों के लाने की जिम्मेदारी तय की है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर प्रत्येक ब्लाक वाइज एक प्रभारी नियुक्त किये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त मात्रा में महिला सुरक्षा कर्मिंयों की तैनाती सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिये है। उन्होंने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर एम्बुलेंस सहित पर्याप्त संख्या में मेडिकल टीम की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर प्रकाश एवं साउण्ड सिस्टम के साथ-साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये है।Prayagraj News :कार्यक्रम में मण्डल के चारों जनपदों के 1100 से अधिक जोड़े बंधेंगे विवाह के बंधन सूत्र में

उप श्रमायुक्त श्री राजेश मिश्रा ने बताया कि आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 1100 से अधिक वर/वधुओं का विवाह सम्पन्न कराया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर एवं प्रतापगढ़ के लाभार्थीं सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त नगर, पुलिस उपायुक्त यातायात, सिटी मजिस्टेट सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News–नेहरू युवा केन्द्र वैशाली( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के सत्र 2023-24 अंतर्गत वैशाली के 16 प्रखंडों हेतु राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक के लिये अहर्ता रखने वाले जिले के युवा अब 24 मार्च 2023 तक आवेदन कर सकते हैं
Next: Prayagraj News :रोजगार मेले का आयोजन 14 मार्च को

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.