Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मा0 प्रेक्षकगणों की उपस्थिति में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 10 May 2024
Prayagraj News, : In the presence of honorable spectators, a meeting was held with party officials to conduct the Lok Sabha General Elections-2024 in a free, fair and transparent manner.
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

 

मा0 सामान्य प्रेक्षक डाॅ0 (टीएमटी) बी0 माहेश्वरी, डाॅ0 मानिक जी गुरसाल, मा0 पुलिस प्रेक्षक श्री मयूर पाटिल तथा मा0 व्यय प्रेक्षक श्री संतोष कुमार, श्री राजकुमार प्रजापत की उपस्थिति में गुरूवार को संगम सभागार में पार्टी पदाधिकारियों के साथ लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु बैठक आयोजित की गयी।

Prayagraj News, : In the presence of honorable spectators, a meeting was held with party officials to conduct the Lok Sabha General Elections-2024 in a free, fair and transparent manner.

बैठक में मा0 प्रेक्षकगणों के द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन करने के लिए कहा गया। बैठक में मा0 प्रेक्षकगणों के द्वारा कहा गया कि कोई भी निर्वाचन से सम्बंधित प्रचार-प्रसार का कार्य अनुमति लेने के बाद ही किया जाये। मा0 व्यय प्रेक्षकगणों के द्वारा कहा गया कि प्रत्याशियों के लिए निर्वाचन में व्यय की जाने वाली निर्धारित सीमा का पूर्णतः पालन किया जाये। उन्होंने कहा कि व्यय की मानीटरिंग के लिए एफ0एस0टी0, एस0एस0टी0 टीम, वीडियो सर्विलांश टीम, सहायक व्यय प्रेक्षक, एकाउटिंग टीमें कार्य कर रही है। मा0 सामान्य प्रेक्षकगण के द्वारा कहा गया कि आदर्श आचार संहिता से सम्बंधित कोई भी शिकायत सीविजिल एप पर की जा सकती है।

Prayagraj News, : In the presence of honorable spectators, a meeting was held with party officials to conduct the Lok Sabha General Elections-2024 in a free, fair and transparent manner.

बैठक में मा0 प्रेक्षकगणों के द्वारा कहा गया कि चुनाव से सम्बंधित कोई भी शिकायत या सुझाव देना चाहें, तो वह लिखित रूप में उपलब्ध करा सकते है। बैठक में मुख्य कोषाधिकारी श्री प्रत्यूष कुमार के द्वारा पार्टी पदाधिकारियों, अभिकर्ताओं को प्रजेंटेशन के माध्यम से व्यय से सम्बंधित विभिन्न प्रावधानों, प्रपत्रों तथा उनके भरने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल के द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 से सम्बंधित तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों के अलावा मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी श्री कुंवर पंकज सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : चिकित्सक की लापरवाही एवं गलत उपचार के चलते लक्ष्मी हास्पिटल रामनगर प्रशासन द्वारा सील
Next: Prayagraj News :व्यय लेखा पंजी का निरीक्षण कार्यक्रम जारी

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.