Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मा0 जनप्रतिनिधिगणों एवं जिलाधिकारी की उपस्थिति में जनपद में स्कूल चलो अभियान का हुआ शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 4 April 2022
IMG-20220404-WA0069
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

शत-प्रतिशत बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराए जाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक परिषदीय विद्यालय में वृहद स्तर पर ’स्कूल चलो अभियान’ का सोमवार को माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा श्रावस्ती से शुभारम्भ किया गया। जनपद प्रयागराज के सभी 2852 परिषदीय विद्यालयों में बच्चों व शिक्षकों द्वारा स्कूल चलो कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया।

 

IMG 20220404 WA0070

उच्च प्राथमिक विद्यालय दांदूपुर विकास खण्ड चाका में स्कूल चलो अभियान का भव्य कार्यक्रम मा0 विधायक करछना श्री पीयूष रंजन निषाद, मा0 विधायक बारा श्री वाचस्पति, मा0 विधायक कोरांव श्री राजमणि कोल एवं जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

IMG 20220404 WA0068

 

 

स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा श्रावस्ती में किए गए शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखने के साथ ही अधिक नामांकन वाले विद्यालयों के ग्राम प्रधानों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया तथा शत-प्रतिशत बच्चों का स्कूल में दाखिला कराए जाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया है। ज्ञात हो कि स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जहां भी स्कूलों में नामांकन कम हुए हैं वहां पर डोर टू डोर सर्वे कर स्कूलों में शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर दिया जाएगा। इस अवसर पर श्रावस्ती से लाइव माननीय मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सभी ने सुना, जिसमें मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा एक मात्र ऐसा साधन है जो एक व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन कर सकता है।राष्ट्र तभी विकसित होगा जब यहां का हर व्यक्ति, हर बच्चा शिक्षित होगा।उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि इस अभियान के तहत गांव या शहर के प्रत्येक बच्चे का स्कूल में नामांकन किया जाए।एक भी बच्चा छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि सभी अभिवावक, अध्यापक गण इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लें और 30 अप्रैल तक घर-घर दस्तक देकर प्रत्येक बच्चे का बेसिक स्कूलों में नामांकन कराना सुनिश्चित कराएंगे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत व नगर निकाय के सभी जनप्रतिनिधि गण इस अभियान का हिस्सा बनेंगे।
इस मौके पर मा0 विधायक करछना श्री पीयूष रंजन निषाद ने अपने सम्बोधन में मा0 मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने का आज हम सब लोग मिलकर संकल्प लें। कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहने पाये। मा0 मुख्यमंत्री जी के उद्देश्य को सफल बनाना है। शिक्षा ही ऐसा माध्यम है, जिससे देश के भविष्य को संवारा जा सकता है। मा0 विधायक बारा डाॅ0 वाचस्पति ने कहा कि हमें सरकारी विद्यालयों को काॅन्वेंट स्कूलों से भी बढ़िया बनाना है, इसके लिए शिक्षकों को पूरे मनोयोग के साथ कार्य करना होगा। शिक्षकों के साथ-साथ बच्चों के अभिभावकों व अन्य बुद्धजीवियों, समाजसेवियों को इसके लिए आगे आना होगा। सबको मिलकर इस अभियान को सफल बनाना है। इस अवसर पर मा0 विधायक कोरांव श्री राजमणि कोल ने कहा कि बच्चों के जीवन को बनाने, संवारने में सबसे बड़ा योगदान गुरू का ही होता है। प्रदेश सरकार बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए सभी प्रयास कर रही है। स्कूलों को सभी प्रकार की सुविधाओं से आच्छादित किया जा रहा है। अब हम सब को यह प्रण करना है कि कोई भी बच्चा अपने शिक्षा के अधिकार से वंचित न रह जाये।

Prayagraj News :मा0 जनप्रतिनिधिगणों एवं जिलाधिकारी की उपस्थिति में जनपद में स्कूल चलो अभियान का हुआ शुभारंभजिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने बच्चों को ’स्कूल चलो अभियान’ से जोड़ें तथा इस अभियान में शतप्रतिशत बच्चों का नामांकन कराएं। उन्होंने कहा कि बिना शिक्षा के न तो गांव विकसित होगा और न ही शहर और देश का विकास होगा। कहा कि शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान बाहर से आए हुए आब्जर्वरों ने यहां के स्कूलों की बिल्डिंगों, फर्नीचर, सुविधाओं, बच्चों की लर्निंग लेबल की तारीफ की, इसके लिए जनपदों के शिक्षकों का मैं अभिनन्दन करना चाहता हूं। उन्होंने कार्यक्रम में बच्चों द्वारा की गयी प्रस्तुती की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा को देखकर बच्चों के अभिभावकों एवं उनके शिक्षक अभिनन्दन के पात्र है। उन्होंने शिक्षा कहा कि शिक्षा बेहतर करने का अभियान निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए। उन्होंने अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन करने वाले शिक्षकों को भी बधाई दी। कहा कि हमें बच्चों के टैलेंट को पहचानते हुए ही उसके अनुसार ही बच्चों की प्रतिभा को निखारना होगा। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा लगायें गये स्टाॅलों का भ्रमण कर अवलोकन किया व इसकी प्रशंसा करते हुए बच्चों की प्रतिभा को सराहा।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज  पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलिराम गौतम व धर्मपत्नी संगीता देवी ने सपा पार्टी से दिया त्यागपत्र
Next: Prayagraj News :निरक्षर, अन्धे या अशक्त मतदाता मत अभिलिखित करने हेतु सहायक/साथी के लिए अपना आवेदन पत्र 05 अप्रैल तक करायें जमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260725-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0019
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में

जनवाद टाइम्स 25 July 2026
IMG-20260725-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर

जनवाद टाइम्स 25 July 2026

Latest News

  • बेतिया में आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का बिहार बंद, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और गिरफ्तार छात्र नेताओं की रिहाई की मांग
  • Bihar News : 100 दिनों में विकास और जनसेवा को नई रफ्तार, पश्चिम चंपारण में 18 मॉडल स्कूल और 8 डिग्री कॉलेज का शुभारंभ
  • बिहार बंद के दौरान बेतिया में अफरा-तफरी, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प; कई हिरासत में
  • Bihar News : राजापाकर में नए राशन कार्ड के लिए पंचायत स्तर पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पंचायत सरकार भवनों में लग रहे शिविर
  • जनकल्याण एवं पशु कल्याण सहायता राशि वितरण समारोह आयोजित, 35 लाभुकों को ₹15.50 लाख की सहायता राशि वितरित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.