Prayagraj News:माननीय विधान परिषद सदस्य श्री सुरेंद्र चौधरी ने विकास भवन परिसर में आकांक्षा हॉट का किया उद्घाटन

Prayagraj News: Honorable Legislative Council member Mr. Surendra Chaudhary inaugurated Akanksha Hot in Vikas Bhavan campus
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

नीति आयोग भारत सरकार द्वारा आकांक्षात्मक विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तर पर आयोजित आकांक्षा हॉट का उद्घाटन श्री सुरेंद्र चौधरी माननीय सदस्य विधान परिषद के द्वारा विकास भवन परिसर में किया गया।

IMG 20250729 WA0139 आकांक्षा हॉट में स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पादों के साथ-साथ स्वास्थ्य पोषण एवं एनआरएलएम के समूह के स्टाल लगाए गए, जिसमें वृहद पैमाने पर स्थानीय लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया। आकांक्षात्मक विकासखंड बहरिया एवं कोराव के द्वारा संपूर्णता अभियान में क्रमशः 6 एवं 5 सूचकांकों को संतृप्त किया गया है।आकांक्षा हॉट 02 अगस्त, 2025 तक लगाया जाएगा।Prayagraj News: Honorable Legislative Council member Mr. Surendra Chaudhary inaugurated Akanksha Hot in Vikas Bhavan campus

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी जीपी कुशवाहा, उपायुक्त एनआरएलएम अशोक गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संतोष कुमार, अतिरिक्त सीएमओ डॉक्टर एसके सिंह, अपर संख्या अधिकारी रंजन लाल एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Trending News