Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : माननीय कैबिनेट मंत्री ने शतरंज ओलम्पियाड टार्च रिले टीम का किया स्वागत

जनवाद टाइम्स 28 June 2022
Prayagraj News : माननीय कैबिनेट मंत्री ने शतरंज ओलम्पियाड टार्च रिले टीम का किया स्वागत
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क गेट नं0-2(इलाहाबाद संग्राहलय) में चेस ओलम्पियाड के प्रथम टार्च रिले समारोह में मा0 कैबिनेट मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने चेस फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री संजय कपूर का स्वागत किया।

Prayagraj News : माननीय कैबिनेट मंत्री ने शतरंज ओलम्पियाड टार्च रिले टीम का किया स्वागतस्वागत समारोह के बाद नेहरू युवा कल्याण के बच्चो द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। देश भक्ति गीत के उपरांत चेस ओलम्पियार्ड के अध्यक्ष श्री संजय कपूर ने अपने सम्बोधन में कहा कि हिन्दुस्तान में चेस ओलम्पियार्ड का होना गौरव की बात है। इस बार 147 देश प्रतिभाग करने जा रहे है। भारत के प्रत्येक नागरिकों के लिए यह गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि यह टार्च रिले उत्तर प्रदेश के 09 जिले से होकर जायेगी तथा हिन्दुस्तान पूरे विश्व को संदेश देगा। यह रिले टार्च भारत के 75 शहरों से होते हुए 27 जुलाई को चेन्नई पहुंचेगी, जहां 28 जुलाई से 10 अगस्त, 2022 तक शतरंज ओलंपियाड का आयोजन होगा। नयी पीढ़ी के बच्चों को चेस खेलने के प्रति प्रोत्साहित करेंगा। तदुपरांत मा0 प्रधानमंत्री जी का सम्बोधन का वीडियों दिखाया गया। मा0 केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी अपने सम्बोधन में बच्चों को खेलने के प्रति प्रोत्साहित किया।

IMG 20220628 WA0007
मा0 मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन हुआ है। मेरे छोटे भाई संजय कपूर जी प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता श्री महेश चतुर्वेदी जी, महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी, मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल, जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि जी सभी इस आयोजन के लिए बधाई के पात्र है। उन्होंने कहां कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत वर्ष गौरव प्राप्त कर रहा है और पूरे विश्व में भारत के पासपोर्ट का महत्व बढ़ा है। गंगा, यमुना, सरस्वती जहां कुम्भ में ऐसे पावन धरती पर लगभग 24 से 25 करोड़ लोग आते है और दर्शन करके चले जाते है। उत्तर प्रदेश के बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने का काम हमारे मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा निरंतर किया जा रहा है।

Prayagraj News : माननीय कैबिनेट मंत्री ने शतरंज ओलम्पियाड टार्च रिले टीम का किया स्वागत
इस अवसर पर संस्कृति विभाग द्वारा इलाहाबाद का प्रसिद्ध ढे़ढ़िया एवं विविध लोकनृत्य का प्रदर्शन करते हुए विश्व शतरंज ओलम्पियाड के टार्च रिले का स्वागत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रयागराज के लोकनृत्य कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के अध्यक्ष डा0 संजय कपूर ने ढेढिया नृत्य समूह की लीडर सुश्री सुप्रिया सिह रावत को रूपये 1000/- के पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि माननीय मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता जी द्वारा ढेढिया नृत्य समूह एवं सोनाली चक्रवर्ती के नृत्य समूह संग फोटा खिचवाकर लोक कलाकारों को प्रोत्साहित किया।

Prayagraj News : माननीय कैबिनेट मंत्री ने शतरंज ओलम्पियाड टार्च रिले टीम का किया स्वागत
इण्डिया चेस फेडरेशन के अध्यक्ष श्री संजय कपूर जी, सचिव भरत सिंह चैहान जी, ग्रैण्ड मास्टर तेजस वाकेर, महिला ग्रांड मास्टर वन्तिका अग्रवाल तथा कोआर्डिनेटर श्री सागर वैश्य जी, कार्यक्रम के नोडल क्रीड़ा अधिकारी श्री संदीप गुप्ता जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रंजना त्रिपाठी द्वारा किया गया।

Post navigation

Previous: आज़मगढ़  न्यूज़ मनमानी तरीके से कोटेदार राशन वितरण करते हैं। ग्रामीणों की शिकायत होती है बेअसर
Next: Agra News: गहरी खाई में गिरी बाइक एक किशोर की मौत तीन घायल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.