Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मा0 मंत्रीगणों ने मण्डल एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ प्रयागराज मण्डल तथा जनपद के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की

जनवाद टाइम्स 6 May 2022
IMG-20220506-WA0037
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मा0 कैबिनेट मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग श्री अनिल राजभर, मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अरूण कुमार सक्सेना एवं मा0 राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन श्री के0पी0 मलिक ने शुक्रवार को सर्किट हाउस के सभागार में मण्डल एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ प्रयागराज मण्डल तथा जनपद में विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल ने मा0 मंत्रीगणों को मण्डल में चल रही योजनाओं, विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

IMG 20220506 WA0037

आईजी श्री राकेश कुमार सिंह ने मण्डल की कानून व्यवस्था सम्बंधी, जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने जनपद के विकास कार्यों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार ने जनपद की कानून व्यवस्था के सम्बंध में विस्तार से जानकारी मा0 मंत्रीगणों को दी। मा0 मंत्री जी ने मा0 मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मण्डल एवं जनपद स्तर पर जो भी विकास के कार्य चल रहे है, उनकों गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराये तथा संचालित योजनाओं से पात्र लाभार्थिंयों को शत-प्रतिशत लाभान्वित करायें।

IMG 20220506 WA0035
मा0 मंत्री जी ने प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप विभिन्न विभागों के द्वारा 100 दिनों की बनायी गयी कार्ययोजना के बारे में जानकारी ली तथा अधिकारियों को उसी के अनुरूप लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने के लिए कहा। मा0 मंत्री ने जनपद में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली तथा बाढ़ से निपटने के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को बाढ़ से निपटने का हल निकालने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए शासन स्तर से संसाधनों एवं बजट की कोई कमी नहीं रहेगी। मा0 मंत्री जी ने बिजली के बिल व विद्युत कटौती सम्बंधी आ रही शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से कहा कि प्रायः यह देखने में आ रहा है कि उपभोक्ताओं के यहां पर गलत बिल भेज दिए जाते है, इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मा0 मंत्री जी ने सम्बंधित अधिकारियों को गलत बिल से सम्बंधित जो शिकायतें मण्डल एवं जनपद स्तर पर प्राप्त हो रही है, उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराने के लिए कहा है साथ ही अधिकारियों को यह हिदायत भी दी कि उपभोक्ताओं के पास गलत बिल न भेजा जाए, इसके लिए जो भी जिम्मेदार लोग है, उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाये। मा0 मंत्री जी ने लोकल फाल्ट से सम्बंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान कराये जाने के लिए कहा है। जल निगम के अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या को लेकर आ रही शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए यह सुनिश्चित किया जाये कि गांवों में जो हैण्डपम्प लगे हुए है, वे क्रियाशील अवस्था में हो तथा खराब हैण्ड पम्पों की तत्काल रिबोरिंग कराकर पानी से सम्बंधित समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करायें। मा0 मंत्री जी ने नगर निगम सीमा में शामिल नए क्षेत्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं जल्द से जल्द उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है। मा0 मंत्री जी ने कहा कि नए क्षेत्रों का भी उसी तरह से विकास होना चाहिए, जैसे नगर क्षेत्र में पहले से शामिल क्षेत्रों में हुआ है। इसी तरह से नई नगर पंचायतें को भी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जाये। मा0 मंत्री जी ने तैयार हो चुके ग्राम सचिवालयों में कनेक्टीविटी जल्द से जल्द उपलब्ध करायी जाये, कहीं पर कनेक्टिीविटी के कार्यों में देरी न की जाये, नही ंतो समबंधित के विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। मा0 मंत्री जी ने ग्राम सचिवालयों में जो कार्य शेष रह गया है, उसे जल्द से जल्द पूरा करायें जाने के लिए कहा है। मा0 मंत्री जी सभी गौशालाओं में चारा, पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को बनाये रखने के लिए कहा है। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को लगातार गौशालाओं का निरीक्षण करते रहने के लिए कहा है। इस अवसर पर मा0 सांसद कौशाम्बी श्री विनोद सोनकर, मा0 सांसद प्रतापगढ़ श्री संगम लाल गुप्ता, मा0 महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी, मा0 विधायकगणों सहित अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Prayagraj News :मा0 मंत्रीगणों ने मण्डल एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ प्रयागराज मण्डल तथा जनपद के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की
इसके उपरांत मा0 मंत्रीगणों ने बेली अस्पताल का निरीक्षण करते हुए सर्वप्रथम वहां पर कावेरी ब्लाक में बच्चों के लिए बनाये गए पीआईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। उन्हांेने वहां पर भर्ती बेली गांव की बच्ची से अस्पताल में प्राप्त हो रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बच्ची ने बताया कि समय से डॉक्टरों के द्वारा इलाज किया जा रहा है तथा अन्य सभी सुविधाएं समय से प्राप्त हो रही है। अस्पताल के ओल्ड ब्लाक में बने सेमी प्राइवेट वार्ड का निरीक्षण करते हुए मा0 मंत्रीगणों ने वहां पर भर्ती सभी मरीजों का हाल-चाल लेते हुए व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। सभी भर्ती मरीजों के द्वारा अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं पर संतोष जताया। मा0 मंत्री जी ने इसी वार्ड में बने शौचालय की साफ-सफाई की व्यवस्था को भी परखा तथा साफ-सफाई की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। मा0 मंत्री जी ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते हुए सम्बंधित अधिकारियों से ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि, मुख्य चिकित्साधिकारी श्री नानक सरन सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar news तीन अपराधी आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार
Next: Prayagraj News :मा0 मंत्रीगणों ने सोरांव ब्लाक के असवां, हाजीगंज पंचायत भवन परिसर में चैपाल लगाकर योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में लोगो से ली जानकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.