Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मा0 मंत्री पंचायती राज विभाग ने मण्डल के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कार्यों की समीक्षा की

जनवाद टाइम्स 28 April 2022
Prayagraj News :मा0 मंत्री पंचायती राज विभाग ने मण्डल के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कार्यों की समीक्षा की
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मा0 मंत्री, पंचायतीराज विभाग, उ0प्र0 श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी गुरूवार को सर्किट हाउस के सभागार में मण्डल के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कार्यों की समीक्षा की। मा0 मंत्री जी ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में सामुदायित शौचालयों के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है, वहां पर कार्य को तत्काल शुरू कराया जाये। उन्होंने निर्मित कराये गये सभी सामुदायिक शौचालयों की जियो टैगिंग कराने के निर्देश दिए।

Prayagraj News :मा0 मंत्री पंचायती राज विभाग ने मण्डल के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कार्यों की समीक्षा कीमा0 मंत्री जी ने सामुदायिक शौचालयों की भौतिक प्रगति के सापेक्ष वित्तीय प्रगति को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की वेबसाइट पर अंकित कराये जाने के लिए कहा है। जियो टैग किये गये शेष सामुदायिक शौचालयों का रख-रखाव का दायित्व स्वंय सहायता समूह को देते हुए उन्हें रख-रखाव हेतु धनराशि हस्तातंरित की जाये। मा0 मंत्री जी ने फेज-2 के अन्तर्गत व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण के लक्ष्य के सापेक्ष जियो टैग की स्थिति की जानकारी ली और कहा कि चिन्हित एवं इन्ट्री किए गए पात्र लाभार्थियों का प्राथमिकता के आधार पर शौचालय निर्माण कराते हुए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय की वेबसाईट पर जियो-टैग किये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। अन्त्येष्टि स्थल के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए मा0 मंत्री जी ने प्रयागराज एवं फतेहपुर में लक्ष्य के सापेक्ष अन्त्येष्टि स्थल के निर्माण कार्य की प्रगति पर असंतोष जताते हुए कार्य में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण कराये जाने के लिए कहा है। पंचायत भवन में काॅमन सर्विस सेंटर (सीएससी) सह-स्थापना की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मा0 मंत्री जी ने कहा कि जिन जगहों पर ग्राम सचिवालय का निर्माण कार्य हो चुका है,

Prayagraj News :मा0 मंत्री पंचायती राज विभाग ने मण्डल के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कार्यों की समीक्षा कीवहां पर आफिस से सम्बंधित उपकरणों को जल्द से जल्द क्रय करने की कार्यवाही पूर्ण कर ली जाए। इस अवसर पर मा0 विधायक बारा श्री वाचस्पति, मा0 विधान परिषद सदस्य डाॅ0 के0पी0 श्रीवास्तव, उप निदेशक पंचायतीराज सहित मण्डल के सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :नागरिक सुरक्षा के स्वयं सेवकों द्वारा काल्पनिक हवाई हमले से बचाव का किया गया सजीव प्रदर्शन
Next: Agra News: आठ दिन पूर्व लापता हुए युवक का यमुना किनारे पड़ा मिला कंकाल

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.