Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मा0 उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी ने दीप प्रज्जवलित कर अष्टम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

जनवाद टाइम्स 22 June 2022
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

धार्मिंक आस्था के प्रतीक अक्षयवट एवं योगेश्वर भगवान श्री अनन्त माधव के पावन सानिध्य में विश्व प्रसिद्ध मां गंगा और यमुना के संगम तट पर अष्टम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून, 2022 के उपलक्ष्य में जनपद में वृहद योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक लोगों ने संयुक्त रुप से योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा0 उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
मुख्य अतिथि मा0 उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी ने सर्वप्रथम संगम तट पर मां गंगा और यमुना जी की आरती करने के उपरान्त संगम तट से ’’कयाकी’’ प्लेयरों के मार्च पास्ट को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया गया। एक लाइन से संगम से सरस्वती घाट की ओर जाने वाली कयाकी बोटों ने समा बांध दिया इसके साथ ही संगम पर जल के अन्दर पूर्णसाज सज्जा के साथ तिरंगे गुब्बारों और फूलों से सजी नावों में जल पुलिस के योगाभ्यासी जवान संगम तट की शोभा में चार चांद लगा रहे थे। मा0 उप मुख्यमंत्री जी द्वारा अवलोकन के पश्चात मंच की ओर लौटने पर मंच के समीप ही बनाये गये योग दिवस व आजादी के अमृत महोत्सव का विशाल सैण्ड आर्ट देखा और उसकी सराहना की। मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल, जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री जी के साथ सेल्फी भी ली सी0डी0ओ0 श्री शिपू गिरी एवं एस0एस0पी0 श्री अजय कुमार जी ने भी सैण्ड आर्ट के पास सेल्फी ली।
मुख्य अतिथि मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने पूरे अपने सम्बोधन में संगम तट पर आयोजित इस विशाल एवं ऐतिहासिक योग कार्यक्रम के लिये पूरे जिला प्रशासन एवं सहयोगी विभाग व प्रयाग वासियों को बधाई दी। पूरा संगम क्षेत्र 4 जोन एवं 12 सेक्टरों में विभाजित किया गया था, जिसमें 10 हजार से अधिक पंक्तिबद्ध योगाभ्यासी खड़े थे। बड़ी बड़ी एल0ई0डी0 स्क्रीनों से मा0 प्रधानमंत्री जी के सम्बोधन का प्रसारण किया गया। तत्पश्चात योगाचार्य श्री धर्मेन्द्र मिश्र ने भारत सरकार द्वारा जारी गाईडलाइन के अनुसार 45 मिनट का योगाभ्यास कराया, जिसमें 32 विभिन्न प्रकार के योग थे, प्रत्येक सेक्टर में दो-दो मास्टर टेªनर की भी तैनाती की गई थी। योगाभ्यास के पश्चात सहयोगी संस्थाओं, विभागों एवं मास्टर ट्रेनरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मा0 उप मुख्यमंत्री जी ने पूरे कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रसंशा की तथा जिला प्रशासन व आयुष विभाग की सराहना की तथा योग को मानवता के लिये आवश्यक बताया। आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में मा0 उपमुख्यमंत्री जी के साथ मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल, मा0 सदस्य विधान परिषद श्री लक्ष्मण आचार्य जी, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केशरवानी, यमुनापार अध्यक्ष श्री विभव नाथ भारतीय, मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल, आईजी डाॅ0 राकेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने भी योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये युवाओं और बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखा गया प्रतिभाग करने के लिये दूर-दूर से आने वाले प्रतिभागी सुबह 4 बजे से ही संगम तट पर एकत्र होने लगे थे तथा 5.30 होते होते लगभग पूरा संगम क्षेत्र सफेद तथा विभिन्न रंगों के परिधानों वाले योगाभ्यासियों से भर गया। ज्वाला देवी इण्टर कालेज के बच्चों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया, जिसमें आई0टी0बी0पी एवं पी0ए0सी0 बैण्ड ने समा बांध दिया। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों एवं कोविड में अपने माता पिता खो चुके बच्चों को भी बुलाया गया था, जिनके लिये सम्बन्धित विभागों द्वारा पृथक से व्यवस्था की गई थी। योगाभ्यास स्थल पर बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों द्वारा मानव श्रृंखला के रूप में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का सिम्बल बनाया गया था। बड़े हनुमान जी मंदिर के पास किला रोड पर मदन मोहन मालवीय स्टेडियम के खिलाड़ी रोलर स्केट्स पर विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कर लोगों के आकर्षण का केन्द्र बने रहे। कार्यक्रम स्थल पर 10 से अधिक सेल्फी प्वाईंट थे, जहां सेल्फी लेने वालों की भीड़ लगी थी। कार्यक्रम में स्काउट गाईड, एन0सी0सी0, एन0एस0एस0, सिविल डिफेंस एवं नेहरु युवा केन्द्र के स्वयं सेवकों का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रंजना त्रिपाठी के द्वारा किया गया।
इसके साथ ही साथ मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद में मा0 न्यायमूर्तिगण, अधिवक्तागण ने सामूहिक योगाभ्यास किया तथा जिला न्यायालय, आफिसर्स हाॅस्टल, कंम्पनी बाग, सरस्वती घाट और जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत, टाउन एरिया, विकास खण्ड में योग दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के लाखों लोगों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि व अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगणों के अलावा भारी संख्या में लोगो ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

Post navigation

Previous: Bihar news धान बीज प्रोडक्शन के क्षेत्र में जिले को बनायें आत्मनिर्भर : जिलाधिकारी
Next: Prayagraj News :केंद्रीय कारागार नैनी में योग शिविर का किया गया आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.