Prayagraj News :मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने डेंगू की रोकथाम के लिए प्रशासन के द्वारा की गयी व्यवस्थाओं एवं की जा रही कार्रवाईयों की समीक्षा की

Prayagraj News :मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने डेंगू की रोकथाम के लिए प्रशासन के द्वारा की गयी व्यवस्थाओं एवं की जा रही कार्रवाईयों की समीक्षा की
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरूवार को सर्किट हाउस के सभागार में डेंगू की रोकथाम के लिए प्रशासन के द्वारा की गयी व्यवस्थाओं एवं की जा रही कार्रवाईयों की समीक्षा की।IMG 20221014 WA0003

मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों से प्लेट्स की उपलब्धता को बनाये रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि हर जरूरतमंद व्यक्ति को प्लेट्स मिलने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों का समुचित उपचार किए जाने के साथ ही उनके साथ अच्छा व्यवहार भी किया जाये। उन्होंने अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में बेडो की व्यवस्था कराये जाने के लिए कहा है। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने डेंगू से निपटने के लिए चिकित्सकों को पूरे मनोयोग के साथ कार्य किए जाने के लिए कहा है। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने प्लेट्स की पर्याप्त उपलब्धता बनाये रखने के लिए ब्लड डोनेशन कैम्प लगाये जाने के लिए कहा है। उन्होंने इसके लिए छात्रों, युवाओं एवं विभिन्न संगठनों की सहायता से लोगो से ब्लड डोनेट करने की अपील करने के लिए कहा है। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने डेंगू के लिए बनाये गये कंट्रोल रूम के नम्बरों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने के लिए कहा हैं। उन्होंने आसानी से शिकायत दर्ज कराये जाने के लिए मोबाइल नम्बर के साथ ही वाह्टसएप नम्बर भी जारी करने के निर्देश दिए है। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने टेलीमेडीसिन सुविधा के माध्यम से भी लोगो की सहायता करने के लिए कहा है।

IMG 20221014 WA0002मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने हाॅस्पिटलों, स्कूलों, घनी बस्तियों तथा अन्य भीड़ वाले स्थानों पर विशेष रूप से छिड़काव एवं फागिंग कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने नालों का प्राथमिकता पर नियमित रूप से फागिंग कराये जाने के लिए कहा है साथ ही साथ यह भी कहा कि जहां पर भी फागिंग हो, वहां के किसी विशिष्ट व्यक्ति को अवश्य साथ रखें। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देशित करते हुए कहा कि छिड़काव के लिए उपयोग की जाने वाली दवा की गुणवत्ता एवं उसके मानक का विशेष ध्यान रखा जाये। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों से चैराहों पर लगी हुई एलईडी स्क्रीनों के माध्यम से डेंगू से बचाव एवं उसके लक्षणों के बारे में निरंतर लोगो को जागरूक करने के लिए कहा है। इसके साथ ही साथ उन्होंने चैराहों पर लगे स्पीकरों, समाचार पत्रों व रेडियों के माध्यम से भी डेंगू के लक्षणों एवं उनसे बचाव के उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने के लिए कहा है। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी डेंगू के लक्षणों एवं बचाव के बारे में जानकारी उपलब्ध कराये जाने के लिए आशा बहुओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से भी सहयोग लिए जाने के लिए कहा है। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में बच्चों को डेंगू से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दिए जाने के लिए कहा है। डीपीआरओ को ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार साफ-सफाई, फागिंग कराये जाने के निर्देश दिए है तथा मुख्य विकास अधिकारी को लगातार इस कार्य की मानीटरिंग करते रहने के निर्देश दिए है। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने डेंगू की टेस्टिंग के कार्य में और तेजी लाये जाने के लिए निर्देशित किया है।

Prayagraj News :मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने डेंगू की रोकथाम के लिए प्रशासन के द्वारा की गयी व्यवस्थाओं एवं की जा रही कार्रवाईयों की समीक्षा की
मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने अभी हाल में हुई बरसात के बाद नदियों में बढ़े हुए जलस्तर के घटने के बाद वहां पर फागिंग, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव एवं साफ-सफाई के साथ-साथ जल-निकासी हेतु सभी आवश्यक कार्रवाईयां सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जिससे कि बीमारियां न फैलने पायें। उन्होंने कहा कि बरसात के समय जिन लोगो के मकान गिर गए है, उनका सही मूल्यांकन करते हुए ऐसे लोगो को निर्धारित अनुमन्य धनराशि उपलब्ध करायी जाये। इसके साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा है कि बरसात से जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है, उनकों भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत लाभान्वित कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाये।Prayagraj News :मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने डेंगू की रोकथाम के लिए प्रशासन के द्वारा की गयी व्यवस्थाओं एवं की जा रही कार्रवाईयों की समीक्षा की

बैठक के बाद मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने तेज बहादुर सपू्र चिकित्सालय (बेली) पहुंचकर वहां पर उन्होंने डेंगू वार्ड तथा ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। उन्होंने डेंगू वार्ड में पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने वहां पर एक बेड से दूसरे बेड के बीच में पर्याप्त दूरी रखने के लिए कहा है। कहा कि अस्पतालों में जो भी मरीज आए, चिकित्सक पूरे मनोयोग एवं संवेदनशीलता के साथ उनका उपचार करें। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने बेली अस्पताल के ब्लड बैंक में भी जाकर वहां की व्यवस्थाओं को देखा तथा अधिक से अधिक लोगो को ब्लक डोनेट करने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने बेली अस्पताल में बार कोड स्कैनर मशीन भी लगाये जाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा है। पुलिस लाइन में लगाये गए ब्लड डोनेशन कैम्प में पहुंचकर वहां पर ब्लड डोनेट करने वालों से बातचीत करते हुए अधिक से अधिक लोगो को ब्लड डोनेट करने हेतु प्रेरित करने के लिए कहा है। इस अवसर पर मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ0 वी0के0 सिंह, मा0 विधायक फूलपुर श्री प्रवीण पटेल, मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्य, एमएलसी श्री सुरेन्द्र चौधरी एवं डाॅ0 के0पी0 श्रीवास्तव, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री गणेश केसरवानी, जमुनापार अध्यक्ष श्री विभवनाथ भारती, श्री अवधेश गुप्ता, मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि, मुख्य चिकित्साधिकारी श्री नानक शरण, स्वरूपरानी चिकित्सालय के प्रधानाचार्य डाॅ0 एस0पी0 सिंह सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

You may have missed