Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने बैठक कर डेंगू, कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा की

जनवाद टाइम्स 4 November 2022
Prayagraj News :मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने बैठक कर डेंगू, कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा की
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मा0 उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी ने गुरूवार को सर्किट हाउस के सभागार में डेंगू, कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने डेंगू के प्रसार को रोकने एवं डेंगू से प्रभावित लोगो के उपचार के सम्बंध में की जा रही कार्रवाईयों की समीक्षा करते हुए कहा कि डेंगू के जो मरीज अस्पताल में भर्ती है, उनकी उचित देखभाल एवं इलाज की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित रहें साथ ही साथ उन्होंने कहा है कि डेंगू के जो मरीज घर पर हैं, उनके स्वास्थ्य की जांच हेतु मेडिकल टीम नियमित रूप से ऐसे मरीजों के घर जाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए नियमित रूप से उनका अनुश्रवण करते रहे। मा0 उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि मेडिकल मोबाइल टीमों के द्वारा नियमित रूप से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाये साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा है कि मेडिकल मोबाइल टीम के द्वारा प्रतिदिन भ्रमण के दौरान कितनी ओपीडी की गयी है, इसका भी नियमित रूप से अनुश्रवण होता रहे।

IMG 20221104 WA0066
मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान हेतु किए जा रहे फागिंग एवं एण्टीलार्वा के छिड़काव में जो दवाएं/केमिकल मिलाये जा रहे है, उसकी जांच हेतु कमेटी गठित कर जांच रिपोर्ट तीन दिन में प्रस्तुत करने के लिए कहा है। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा है कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

IMG 20221104 WA0065उन्होंने यह भी कहा है कि बेड एवं प्लेटलेट्स की भी कोई कमी न होने पाये, लोगो का अच्छी तरह से उपचार सुनिश्चित किया जाये। मा0 उपमुख्यमंत्री जी के द्वारा डेंगू के मरीजों की स्थिति एवं अस्पतालों में बेड़ों एवं प्लेटलेट्स के बारे में जानकारी लिए जाने पर मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत एवं जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने बताया कि अस्पतालों में बेड़ की कोई कमी नहीं है तथा प्लेटलेट्स की भी कोई कमी नहीं है, जहां से भी डिमांड आ रही है, तत्काल वहां पर प्लेटलेट्स उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि नियमित रूप से फागिंग एवं एण्टीलार्वा के छिड़काव का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि डेंगू के बारे में लोगो को जानकारी दिए जाने एवं डेंगू से प्रभावित लोगो को त्वरित सहायता उपलबध कराये जाने हेतु 33 क्वीक रिस्पांस टीम का भी गठन किया गया है। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में जल-जमाव है, वहां पर तत्काल जल जमाव को हटाने की कार्यवाही करने तथा जल-जमाव को हटाने के कार्य की क्रास चेकिंग भी कराये जाने के लिए कहा है। आयुष्मान कार्ड के प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अभियान चलाकर पात्र लोगो का आयुष्मान कार्ड बनाये जाने का निर्देश दिया है।

Prayagraj News :मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने बैठक कर डेंगू, कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा कीमा0 उपमुख्यमंत्री ने सड़कों के गड्ढ़ा मुक्ति के कार्य को प्रत्येक दशा में निर्धारित समय सीमा में पूरा किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ0 वी0के0 सिंह, मा0 राज्यमंत्री जल शक्ति विभाग रामकेश निषाद, आईजी डा0 राकेश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय, नगर आयुक्त श्री चन्द्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि सहित सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : जिलाधिकारी ने डेंगू की रोकथाम एवं उपचार के सम्बंध में की जा रही कार्यवाहियों की समीक्षा की
Next: Prayagraj News :4 नवंबर को मंडलायुक्त डेंगू से संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.