Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने जनपद के उद्यमियों के साथ की बैठक

जनवाद टाइम्स 4 September 2022
Prayagraj News :मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने जनपद के उद्यमियों के साथ की बैठक
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

 

मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को सर्किट हाउस के सभागार में जनपद के उद्यमियों के साथ बैठक की। बैठक में मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने एक जनपद एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत मूंज क्राफ्ट के साथ-साथ फूड प्रोसेसिंग से सम्बंधित उत्पादों के बारे में जानकारी लेते हुए इन उत्पादों के निर्यात के बारे में जानकारी ली और कहा कि उच्च क्वालिटी का उत्पादन हो, जिससे विदेशों में इसके निर्यात को और बढ़ाया जा सके। उन्होंने मूंज क्राफ्ट एवं परम्परागत हस्तशिल्प कला को बढ़ावा देने के लिए कहा है।IMG 20220904 WA0145

मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि उद्योग धंधों को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर सम्भव सहायता देने के लिए तत्पर है। बैठक में उद्यमियों के द्वारा प्रयागराज एयरपोर्ट में कार्गों सिस्टम लगाये जाने की मांग की गयी, जिसपर मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने उद्यमियों के द्वारा कार्गों सिस्टम लगाये जाने के लिए सुझाव को अच्छा बताते हुए आश्वस्त किया कि इस सम्बंध में विचार कर शीघ्र कार्रवाई की जायेगी। उद्यमियों द्वारा बिजली विभाग के द्वारा उद्योगों के लिए तय मानक के अनुसार बिजली न उपलबध कराये जाने की शिकायत की गयी, जिसपर मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने नाराजगी जताते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को उद्योगों के लिए निर्धारित मानक के अनुसार बिजली उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि निर्धारित किए गए समय में पाॅवर कट (ट्रिपिंग) नहीं होनी चाहिए। उद्यमियों के द्वारा सरकार के द्वारा निर्धारित सब्सिड़ी न मिलने की शिकायत किए जाने पर मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि जो भी उद्यमी सब्सिड़ी के लिए पात्रता की श्रेणी में आते है, उन्हें छूट जरूर प्राप्त होगी, लेकिन इसके लिए उद्यमियों को आवेदन करना होगा। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने सिलिका सेंड उद्योग को बढ़ावा दिए जाने हेतु आवश्यक कार्रवाई किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि पहले प्रयागराज में सिलिका सेंड का निर्यात विदेशों तक होता था, जो काफी समय से बंद है। उन्होंने कमेटी बनाकर सिलिका सेंड के निर्यात को कैसे फिर से प्रारम्भ किया जा सकता है, पर अपनी रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है। इस कमेटी में सिलिका सेंड से जुड़े हुए उद्यमियों एवं मा0 जनप्रतिनिधियों से भी सुझाव लिए जाने के लिए कहा है। उन्होंने फ्रूट एवं वेजीटेबल प्रोडक्टों को बढ़ावा देने के लिए कहा है।

Prayagraj News :मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने जनपद के उद्यमियों के साथ की बैठकइस अवसर पर मा0 सांसद फूलपुर श्रीमती केशरी देवी पटेल, मा0 सांसद इलाहाबाद प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी, मा0 महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नंदी, जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ0 वी0के0 सिंह, मा0 विधायक शहर पश्चिमी श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, मा0 विधायक करछना श्री पीयूष रंजन निषाद, मा0 विधायक शहर उत्तरी श्री हर्षवर्धन वाजपेयी, मा0 विधायक बारा डाॅ0 वाचस्पति, मा0 विधायक कोरांव श्री राजमणि कोल, मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्य, मा0 विधायक फूलपुर श्री प्रवीण पटेल, एमएलसी श्री सुरेन्द्र चैधरी एवं के0पी0 श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष भाजपा श्री गणेश केसरवानी, मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत, आईजी श्री राकेश सिंह, जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगणों सहित मा0 जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: अम्बेडकर नगर न्यूज ग्रामसभा समडीह मे पूजा पाठ के नाम पर धर्म परिवर्तन का खेल पुलिस ने किया फेल
Next: Prayagraj News :मा0 उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.