Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

प्रयागराज न्यूज़ :सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों कोटवा, फूलपुर, हण्डिया, करछना एवं मेजा में स्वास्थ्य मेले का किया गया आयोजन

जनवाद टाइम्स 23 April 2022
IMG-20220422-WA0049
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मुख्य चिकित्साधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि आजादी का अमृत महोत्सव अन्तर्गत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों क्रमशः कोटवा, फूलपुर, हण्डिया, करछना एवं मेजा में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।

IMG 20220422 WA0049सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोटवा एट बनी, प्रयागराज में आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारम्भ श्री प्रवीण पटेल मा0 विधायक फूलपुर, प्रयागराज द्वारा किया गया। शुभारम्भ के अवसर पर डा0 प्रभाकर राय, अपर निदेशक, संचारी/मेला प्रभारी स्वास्थ्य भवन, लखनऊ, डा0नानक सरन मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रयागराज, डा0 अशोक कुमार, अपर मु0चि0अ0, श्री विनोद कुमार डी0पी0एम0, श्री शुभेन्दु विक्रम सिंह एवं डा0 प्रमोद, अधीक्षक तथा अन्य चिकित्सक मौके पर उपस्थित थे।

IMG 20220422 WA0050विधायक जी द्वारा मेले में आये मरीजों को स्वास्थ्य लाभ उठाने एवं उपस्थित स्टाफ को पूर्ण मनोभाव से मरीजों की सेवा करने हेतु प्रेषित किया गया। उक्त स्वास्थ्य मेले में कुल 3941 मरीजों का पंजीकरण किया गया। जिसमें 212 लोगों का डिजिटल हेल्थ कार्ड बनाया गया, 18 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया, 302 व्यक्तियों को फैमिली प्लानिंग से सम्बन्धित परामर्श दिया गया, 96 लोगों को बाल रोग से सम्बन्धित सेवायें दी गयी, 89 स्त्रीरोग से सम्बन्धित, 45 आॅख की बीमारी, 61 दाॅत की बीमारी, 60 नाक कान गला, 1485 लोगों को चिकित्सा से सम्बन्धित परामर्श दिया गया। 123 लोगों का ब्लड टेस्ट, 155 लोगों को आर्युवेद की सेवायें, 135 लोगों को होम्यापैथी से सम्बन्धित सेवायें दी गयी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फूलपुर, प्रयागराज में आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारम्भ मा0 ब्लाक प्रमुख फूलपुर श्री दीपेन्द्र सिंह जी द्वारा किया गया। शुभारम्भ के अवसर पर डा0 तीरथ लाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी,प्रयागराज, डा0 सुनील कुमार पाण्डेय अधीक्षक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित थे। मा0 ब्लाक प्रमुख द्वारा मेले में आये मरीजों को स्वास्थ्य लाभ उठाने एवं उपस्थित स्टाफ को पूर्ण मनोभाव से मरीजों की सेवा करने हेतु प्रेषित किया गया।

IMG 20220422 WA0048उक्त स्वास्थ्य मेले में कुल 3278 मरीजों का पंजीकरण किया गया। जिसमें 150 लोगों का डिजिटल हेल्थ कार्ड, 20 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया, 557 व्यक्तियों को फैमिली प्लानिंग से सम्बन्धित परामर्श दिया गया, 166 लोगों को बाल रोग से सम्बन्धित सेवायें दी गयी, 162 स्त्रीरोग से सम्बन्धित, 2 मलेरिया, 80 आॅख की बीमारी, 130 अस्थमा, 70 दाॅत, 1524 लोगों को चिकित्सा से सम्बन्धित परामर्श दिया गया। 155 लोगों का ब्लड टेस्ट, 240 लोगों को आर्युवेद की सेवायें, 70 लोगों को होम्यापैथी से सम्बन्धित सेवायें तथा 01 व्यक्ति का दिव्यांग कार्ड भी बनाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, हण्डिया प्रयागराज में आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारम्भ मा0 सांसद भदोही श्री रमेश बिन्द जी द्वारा किया गया।

प्रयागराज न्यूज़ :सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों कोटवा, फूलपुर, हण्डिया, करछना एवं मेजा में स्वास्थ्य मेले का किया गया आयोजनशुभारम्भ के अवसर पर अधीक्षक डा0 आशीष दूबे एवं अन्य स्टाफ उपस्थित थे। मा0 सांसद महोदय जी द्वारा मेले में आये मरीजों को स्वास्थ्य लाभ उठाने एवं उपस्थित स्टाफ को पूर्ण मनोभाव से मरीजों की सेवा करने हेतु प्रेषित किया गया। उक्त स्वास्थ्य मेले में कुल 3302 मरीजों का पंजीकरण किया गया। जिसमें 215 लोगों का डिजिटल हेल्थ कार्ड, 75 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया, 195 धात्री माताओं को बे्रस्ट फीडिंग हेतु परामर्श दिया गया, 205 व्यक्तियों को फैमिली प्लानिंग से सम्बन्धित परामर्श दिया गया, 25 लोगों को बाल रोग से सम्बन्धित सेवायें दी गयी, 65 स्त्रीरोग से सम्बन्धित, 85 मलेरिया टेस्ट, 25 आॅख की बीमारी, 35 दाॅत, 65 नाक, कान गला, 527 लोगों को चिकित्सा से सम्बन्धित परामर्श दिया गया। 95 लोगों का ब्लड टेस्ट, 213 लोगों को आर्युवेद की सेवायें, 179 लोगों को होम्यापैथी से सम्बन्धित सेवायें दी गयी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, करछना प्रयागराज में आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारम्भ श्री पियूष रंजन निषाद मा0 विधायक करछना जी द्वारा किया गया। शुभारम्भ के अवसर पर डा0 ए0के0तिवारी, जिला क्षयरोग अधिकारी, प्रयागराज, अधीक्षक डा0 नवीन गिरी एवं अन्य स्टाफ उपस्थित थे। मा0 विधायक जी द्वारा मेले में आये मरीजों को स्वास्थ्य लाभ उठाने एवं उपस्थित स्टाफ को पूर्ण मनोभाव से मरीजों की सेवा करने हेतु प्रेषित किया गया। उक्त स्वास्थ्य मेले में कुल 2571 मरीजों का पंजीकरण किया गया। जिसमें 270 लोगों का डिजिटल हेल्थ कार्ड, 06 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया, 36 धात्री माताओं को बे्रस्ट फीडिंग हेतु परामर्श दिया गया, 238 व्यक्तियों को फैमिली प्लानिंग से सम्बन्धित परामर्श दिया गया, 238 लोगों को बाल रोग से सम्बन्धित सेवायें दी गयी, 634 स्त्रीरोग से सम्बन्धित, 56 मलेरिया टेस्ट, 149 आॅख की बीमारी, 165 दाॅत, 21 नाक, कान गला, 281 लोगों को चिकित्सा से सम्बन्धित परामर्श दिया गया। 438 लोगों का ब्लड टेस्ट, 165 लोगों को आर्युवेद की सेवायें, 176 लोगों को होम्यापैथी से सम्बन्धित सेवायें दी गयी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मेजा प्रयागराज में आयोजित स्वास्थ्य मेले का शुभारम्भ मा0 श्री गंगा प्रसाद मिश्र ब्लाक प्रमुख मेजा जी द्वारा किया गया। शुभारम्भ के अवसर पर डा0 जय किशन, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रयागराज, अधीक्षक डा0 ओम प्रकाश एवं अन्य स्टाफ उपस्थित थे। मा0 ब्लाक प्रमुख जी द्वारा मेले में आये मरीजों को स्वास्थ्य लाभ उठाने एवं उपस्थित स्टाफ को पूर्ण मनोभाव से मरीजों की सेवा करने हेतु प्रेषित किया गया। उक्त स्वास्थ्य मेले में कुल 2205 मरीजों का पंजीकरण किया गया। जिसमें 65 लोगों का डिजिटल हेल्थ कार्ड, 04 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया, 22 धात्री माताओं को बे्रस्ट फीडिंग हेतु परामर्श दिया गया, 114 व्यक्तियों को फैमिली प्लानिंग से सम्बन्धित परामर्श दिया गया, 15 लोगों को बाल रोग से सम्बन्धित सेवायें दी गयी, 114 स्त्रीरोग से सम्बन्धित, 10 मलेरिया टेस्ट, 118 आॅख की बीमारी, 20 दाॅत, 272 लोगों को चिकित्सा से सम्बन्धित परामर्श दिया गया। 150 लोगों का ब्लड टेस्ट, 180 लोगों को आर्युवेद की सेवायें, 250 लोगों को होम्यापैथी से सम्बन्धित सेवायें तथा 04 लोगों का दिव्यांग कार्ड भी बनाया गया। कल दिनांक 23.04.2022 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, धनूपुर, प्रतापपुर एव कौंधियारा में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। आम जनमानस से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उक्त स्वास्थ्य केन्द्रों पर आकर उपचार/परामर्श प्राप्त करें।

Post navigation

Previous: प्रयागराज न्यूज : विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में विभिन्न ट्रेडों में 06 दिन के कौशल विकास प्रशिक्षण कराये जाने के सम्बन्ध में चयन हेतु साक्षात्कार 25 से 27 अप्रैल तक
Next: भारतीय जनता पार्टी तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.