Prayagraj News :16 से 22 जुलाई के मध्य किया जायेगा भूजल सप्ताह का आयोजन

Prayagraj News :16 से 22 जुलाई के मध्य किया जायेगा भूजल सप्ताह का आयोजन
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में भूगर्भ जल के उपयोग में लगातार वृद्वि एवं गिरते भूजल स्तर तथा आसन्न संकट को दृष्टिगत रखते हुए जन-सामान्य में इसके संरक्षण, प्रबन्धन, विवेकयुक्त उपयोग एवं विकास तथा विनियमित दोहन के प्रति जागरूकता की दृष्टि से गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी दिनांक 16-7-2022 से 22-07-2022 के मध्य भूजल सप्ताह का आयोजन मुख्य विचार बिन्दु ”जन-जन तक जल पहुॅचाना है, जल संरक्षण अपनाना हेै’’ के उदद्ेष्य के क्रियान्वयन हेतु बैठक का आयोजन किया गया। इस सप्ताहिक कार्यक्रम को सफलतापूर्वक मनाये जाने हेतु मण्डलीय/जनपदीय अधिकारियों तथा स्वयं सेवी संस्थाओं ने प्रतिभाग किया।

IMG 20220709 WA0017बैठक को पूर्ण सप्ताह मनाये जाने के उद्देष्य से श्री रवि शंकर पटेल, हाईड्रोलाजिस्ट, भूगर्भ जल विभाग द्वारा समस्त प्रतिभागियों को अवगत कराया कि भूजल सप्ताह जनपद स्तर, तहसील स्तर, विकास खण्ड स्तर एवं ग्राम स्तर पर मनाया जायेगा। श्री पटेल हाईड्रोलाजिस्ट द्वारा कृषि, उद्योग एवं घरेलू उपयोग मंे जल संरक्षण हेतु प्रतिभागियों को विभिन्न उपायों की जानकारी दी गयी।

Prayagraj News :16 से 22 जुलाई के मध्य किया जायेगा भूजल सप्ताह का आयोजनमुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा समस्त विभाग के अधिकारियांे को निर्देश दिये गये कि भूगर्भ जल विभाग के सहयोग से अपने-अपने विभाग में 16 से 22 जुलाई के मध्य पूर्ण सप्ताह भूजल सप्ताह कार्यक्रम करायें तथा वस्तु स्थिति से भूगर्भ जल विभाग को प्रतिदिन अवगत करायें।

You may have missed