Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Contact Us
  • Live
Light/Dark Button
  • Home
  • Breaking News
  • Prayaagraj News :ग्राम पंचायत बजहां में ‘‘जन चैपाल कार्यक्रम’’ में प्रधानमंत्री आवास योजना के पांच लाभार्थीं, पेंशन योजना के पांच लाभार्थीं, पांच आयुष्मान कार्ड धारकों को वितरित किए प्रमाणपत्र
  • Breaking News

Prayaagraj News :ग्राम पंचायत बजहां में ‘‘जन चैपाल कार्यक्रम’’ में प्रधानमंत्री आवास योजना के पांच लाभार्थीं, पेंशन योजना के पांच लाभार्थीं, पांच आयुष्मान कार्ड धारकों को वितरित किए प्रमाणपत्र

जनवाद टाइम्स 25 March 2023

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on X (Opens in new window) X
Prayaagraj News :ग्राम पंचायत बजहां में ‘‘जन चैपाल कार्यक्रम’’ में प्रधानमंत्री आवास योजना के पांच लाभार्थीं, पेंशन योजना के पांच लाभार्थीं, पांच आयुष्मान कार्ड धारकों को वितरित किए प्रमाणपत्र

रिपोर्ट विजय कुमार

मा0 मंत्री, जल शक्ति विभाग/प्रभारी मंत्री प्रयागराज श्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने शुक्रवार को ग्राम बजहां ब्लाक बहादुरपुर में श्रीअन्न/मोटे अनाज के अधिक प्रयोग हेतु जागरूकता, पोषण पखवारा, पोषण थाली, लघु उद्योग, स्वयं सहायता समूह के उत्पादों से सम्बंधित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।IMG 20230325 WA0015

इस अवसर पर ग्राम सचिवालय बजहां परिसर में मा0 मंत्री जी के द्वारा पांच बच्चों का अन्न प्रासन, पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व पांच दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया। मा0 मंत्री जी के द्वारा ग्राम सचिवालय बजहां का निरीक्षण व परिसर में महोगनी पौधे का पौधारोपण किया गया। मा0 मंत्री जी को जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना के स्टाॅल पर महिला कर्मिंयों के द्वारा पानी की गुणवत्ता की जांच कर दिखाया गया। तत्पश्चात मा0 मंत्री जी के द्वारा ग्राम पंचायत बजहां में बनाये गये अमृत सरोवर का निरीक्षण एवं बोटिंग भी की गयी।IMG 20230325 WA0016

मा0 मंत्री जी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत बजहां में ‘‘जन चैपाल कार्यक्रम’’ का आयोजन किया गया। मा0 मंत्री जी ने चैपाल में उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी को गांव के प्रति, आपके प्रति व हर व्यक्ति के प्रति प्रेम है और वे हर व्यक्ति को सुखी चाहते है। उन्होंने कहा कि आप लोगो को आवास, शौचालय, बिजली कनेक्शन, गैस कनेक्शन, चिकित्सा सुविधा, राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। गरीब परिवारों के बेटियों की शादी की जिम्मेदारी भी सरकार उठा रही है। आप लोगों को सिर्फ अपने स्वास्थ्य को बनाये रखने व बच्चों को अच्छी शिक्षा व संस्कार देकर उनके भविष्य के निर्माण की जिम्मेदारी है। आप लोग स्कूल में जाकर अध्यापकों से मिलकर अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ले तथा बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे मील की गुणवत्ता व मीनू के अनुसार दिया जा रहा है, यह भी देखे। मा0 मंत्री जी ने उपस्थित लोगो से संकल्प लेने की अपील की कि आप लोग आज के बाद आपस कोई विवाद नहीं करेंगे तथा सभी लोग सौहार्दपूर्वक रहेंगे। इस अवसर पर मा0 मंत्री जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के पांच लाभार्थीं, पेंशन योजना के पांच लाभार्थीं, पांच आयुष्मान कार्ड धारकों को प्रमाणपत्र वितरित किए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी श्री भोलानाथ कनौजिया के द्वारा सरकार के द्वारा चलायी जा रही योजनाओं/कार्योें की ग्राम पंचायत बजहां में प्रगति के बारे में बताया। इसके उपरांत मा0 मंत्री जी के द्वारा ग्राम पंचायत बजहां में बनाये गये ज्ञान केन्द्र का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा प्राथमिक विद्यालय बजहां का निरीक्षण किया। मा0 मंत्री जी के द्वारा आदर्श गोवंश आश्रय स्थल दलापुर, बहादुरपुर का निरीक्षण किया गया। मा0 मंत्री जी ने वहां पर जैविक खाद बनाने की विधि, पैकिंग, मार्केटिंग आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वहां पर गोवंशों के लिए चारा की उपलब्धता, पीने के पानी, गर्मी के मौसम को देखते हुए छाया की व्यवस्था को देखा।Prayaagraj News :ग्राम पंचायत बजहां में ‘‘जन चैपाल कार्यक्रम’’ में प्रधानमंत्री आवास योजना के पांच लाभार्थीं, पेंशन योजना के पांच लाभार्थीं, पांच आयुष्मान कार्ड धारकों को वितरित किए प्रमाणपत्र

मा0 मंत्री जी ने इसके उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटवा (बनी) का निरीक्षण किया। मा0 मंत्री जी ने पैथोलाॅजी में कितने लोगो की प्रतिदिन जांच की जाती है, कौन-कौन सी जांच की सुविधा है आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। वहां पर पैथोलाॅजी प्रभारी के द्वारा एक्सरे मशीन नहीं होने की बात कही गयी, जिसपर मा0 मंत्री जी के द्वारा एक्सरे मशीन उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिए गए। हेल्थ एटीएम मशीन से की जाने वाली जांचों के बारे में पूछा, तो प्रभारी के द्वारा बताया गया कि इस मशीन से 42 प्रकार की जांचे की जा सकती है। मा0 मंत्री जी के द्वारा हेल्थ एटीएम मशीन के माध्यम से अपनी जांच भी करायी। मा0 मंत्री जी के द्वारा दंत विभाग में एक्सरे मशीन, डेंटल चेयर को उपलब्ध कराये जाने के लिए निर्देश दिए गए। मा0 मंत्री जी के द्वारा मदर न्यू बार्न केयर यूनिट, महिला वार्ड को देखा तथा वहां पर तैनात स्वास्थ्य कर्मिंयों से वार्ता करते हुए गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाले खाद पदार्थ व उनकी ड्यूटी के बारे में जानकारी ली तथा उनका उत्साहवर्धन किया। मा0 मंत्री जी के द्वारा दवा भण्डार कक्ष में दवाओं की उपलब्धता, महिला परामर्श दाता कक्ष में महिलाओं को दी जाने वाली सलाह के बारे में जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए।Prayaagraj News :ग्राम पंचायत बजहां में ‘‘जन चैपाल कार्यक्रम’’ में प्रधानमंत्री आवास योजना के पांच लाभार्थीं, पेंशन योजना के पांच लाभार्थीं, पांच आयुष्मान कार्ड धारकों को वितरित किए प्रमाणपत्र

इस अवसर मा0 जनप्रतिनिधिगणों के अलावा जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री, मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Like this:

Like Loading...

Post navigation

Previous: Prayaagraj News :मा0 मंत्री, जल शक्ति विभाग/प्रभारी मंत्री मलिन बस्ती फतेहपुर बिछुवा पहुंचकर सफाई कर्मी के घर किया सहभोज
Next: Agra News :   आगरा मंडल में सिंग्नल एवं दूर संचार विभाग द्वारा हिंदी के प्रयोग-प्रसार को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई

 

राशिफल

You may have missed

डोमेस्टिक गैस सिलेंडर बैठक बेतिया
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bihar
  • Latest News
  • West Champaran (Betiah)

बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
IMG-20260312-WA0032
  • Bihar
  • Breaking News
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच

जनवाद टाइम्स 12 March 2026
Dayalpur AIDS Awareness Campaign students rally awareness program Vaishali Bihar
  • Bihar
  • Education
  • Health
  • Latest News
  • Vaishali

Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता

जनवाद टाइम्स 12 March 2026

Latest News

  • Bihar News: डोमेस्टिक गैस सिलेंडर की कमी नहीं, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई
  • बगहा में ‘प्रशासन आपके द्वार’ कार्यक्रम, डीएम ने सुनीं समस्याएं
  • Bettiah Health Camp: सफाई कर्मियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच
  • Dayalpur AIDS Awareness Campaign: छात्रों को दी गई जागरूकता
  • राजापाकर अंचल कार्यालय हड़ताल: भूमि कार्य ठप, छात्र परेशान
  • Bihar News: गैस एजेंसी पर समय से सिलेंडर नहीं, लोग परेशान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.
%d