Agra News :   आगरा मंडल में सिंग्नल एवं दूर संचार विभाग द्वारा हिंदी के प्रयोग-प्रसार को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई

Agra News :   आगरा मंडल में सिंग्नल एवं दूर संचार विभाग द्वारा हिंदी के प्रयोग-प्रसार को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई
Share News

सवाददाता मुस्कान सिंह आजाद

उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल में राजभाषा के प्रयोग–प्रसार में बहुआयामी प्रगति के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबन्धक श्री आनन्द स्वरुप के निर्देशानुसार मंडल कार्यालय में सिंग्नल एवं दूर संचार विभाग में किए जा रहे राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार की प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में सिंग्नल एवं दूर संचार विभाग द्वारा हिंदी में किए जा रहे कार्यों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई।

IMG 20230325 WA0059
अपर मंडल रेल प्रबन्धक एसएस श्री वीरेन्द्र वर्मा द्वारा दीप प्रज्वशलित कर इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबन्धक एसएस ने कहा कि हमारी रेलवे और कार्यालय पूरी तरह हिंदीभाषी क्षेत्र में है, अत: हमें कर्तव्य भावना के साथ अपने सरकारी कार्यों में हिंदी का ही प्रयोग करना चाहिए सिंग्नल एवं दूर संचार विभाग द्वारा किए जा रहे राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट प्रयोग-प्रसार की सराहना की। सहायक मंडल सिंग्नल एवं दूर संचार अभियंता श्री मनीष मिश्रा ने कहा कि सिंग्नल एवं दूर संचार विभाग राजभाषा के प्रयोग-प्रसार में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और हिंदी में लगभग शत-प्रतिशत कार्य के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। सिंग्नल एवं दूर संचार विभाग द्वारा राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट प्रयोग-प्रसार और आकर्षक एवं सुरुचिपूर्ण प्रदर्शनी लगाई गईAgra News :   आगरा मंडल में सिंग्नल एवं दूर संचार विभाग द्वारा हिंदी के प्रयोग-प्रसार को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनी लगाई गई

कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री वीरेन्द्र वर्मा,राजभाषा अधिकारी श्री पवन कुमार मिश्रा,सहायक मंडल सिंग्नल एवं दूर संचार अभियंता श्री मनीष मिश्रा,सिंग्नल एवं दूर संचार विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Trending News