Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News:मण्डलीय समीक्षा बैठक

जनवाद टाइम्स 25 July 2025
Prayagraj News: Divisional review meeting
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत गुरूवार को ऑनलाइन माध्यम से आईजीआरएस, एवं योजनाओं के क्रियान्वयन के प्रगति की मण्डलीय समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा है कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

IMG 20250725 WA0067

आईजीआरएस की समीक्षा में अत्यधिक संख्या में फीडबैक की रिपोर्ट खराब पाये जाने एवं कार्यों में लापरवाही पाये जाने पर उप निदेशक पंचायत एवं अधीक्षण अभियंता जल निगम ग्रामीण को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। साथ ही साथ यह भी हिदायत दी है कि स्पष्टीकरण संतोषजनक न पाये जाने पर वेतन अवरूद्ध किए जाने सहित अन्य कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। अधीक्षण अभियंता जल निगम के द्वारा फूलपुर के सैदाबाद में पाइपलाइन के लीकेज को ठीक न कराने एवं हण्डिया में नई पाइप लाइन बिछाये जाने से सम्बंधित कार्यों में लापरवाही पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लीकेज ठीक न होने तक वेतन आहरण पर रोक लगाये जाने का निर्देश दिया है। मण्डलायुक्त ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को जनशिकायतों का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने एवं शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिए जाने के लिए निर्देशित किया है।

मण्डलायुक्त ने राजस्व वादों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए कहा कि तीन वर्ष एवं पांच वर्ष से अधिक लम्बित वादों का निस्तारण शीर्ष प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने धारा-34, 35 से सम्बंधित प्रकरणों को निर्धारित समयसीमा में अनिवार्य रूप से निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया है। कहा कि मुकदमों का निस्तारण मेरिट के आधार पर किया जाये।

बैठक में मण्डलायुक्त ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जांच के अभाव में लोगो को हाइपरटेंशन व डायबिटीज की बीमारी के बारे में जानकारी नहीं प्राप्त हो पाती है। अतः वेल्नेस सेंटर पर नियुक्त सीएचओ के माध्यम से 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगो का हाइपरटेंशन व डायबिटीज की जांच सुनिश्चित करा ली जाये। उन्होंने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को डायबिटीज एवं बीपी की जांच हेतु सीएचओ के लिए लक्ष्य निर्धारित किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कम जांच करने वाले सीएचओ के प्रोत्साहन राशि के भुगतान को रोकने के लिए कहा है। संस्थागत प्रसव की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने सभी गर्भवती महिलाओं का रजिस्टेªशन कराने एवं रजिस्टेªशन के सापेक्ष शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिय है। जनपद प्रयागराज के कोरांव, माण्डा एवं फतेहपुर के हथिगांव में होम डिलिवरी होने का तथ्य संज्ञान में आने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मण्डलायुक्त ने मुख्य चिकित्साधिकारी प्रयागराज एवं मुख्य चिकित्साधिकारी फतेहपुर से होम डिलिवरी होने का कारण सहित विस्तृत रिपोर्ट 28 जुलाई तक प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।Prayagraj News: Divisional review meeting

टीकाकरण के कार्यों की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने बच्चों का हेपेटाइटस बी, डिप्थीरिया मीजल्स एवं रूबेला से बचाव हेतु टीकाकरण कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर अधिक संख्या में सिजेरियन ऑपरेशन किये जाने के निर्देश दिए है साथ ही साथ उन्होंने सिजेरियन ऑपरेशन करने वाले चिकित्सकों की कार्यशैली पर निगरानी किए जाने का भी निर्देश दिया है, जिससे कि अधिक से अधिक संख्या में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर संस्थागत प्रसव सुनिश्चित कराया जा सके। आशाओं के भुगतान की समीक्षा में बहरिया, हण्डिया, भगवतपुर सहित अन्य ब्लाकों में आशाओं के भुगतान की प्रगति खराब पाये जाने पर मण्डलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए 80 प्रतिशत से कम आशाओं के भुगतान पाये जाने पर सम्बंधित ब्लॉक लेखा प्रबंधक का वेतन रोके जाने का निर्देश दिया है। मण्डलायुक्त ने दस्तक अभियान की समीक्षा करते हुए जल-जमाव, नाली एवं शौचालयों की नियमित रूप से सफाई कराये जाने के साथ-साथ दवाओं का छिड़काव भी कराये जाने का निर्देश दिया है।

गौआश्रय स्थलों की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने सभी गौआश्रय स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने एवं बरसात के मौसम को देखते हुए गौ आश्रय स्थलों में जल जमाव न होने देने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने मण्डल के सभी जिलाधिकारियों को टीम गठित कर गौ आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं के बारे में निरीक्षण कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने गौ आश्रय स्थलों पर भूसा-चारा, पानी, प्रकाश की समुचित व्यवस्था किए जाने के साथ-साथ सभी गौवंशों का टीकाकरण कराये जाने का निर्देश दिया है।

जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने जल जीवन मिशन से सम्बंधित कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने एवं पाइप बिछाये जाने हेतु रोड कटिंग कार्यों का गुणवत्ता के साथ शत-प्रतिशत रिस्टोरेशन कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने हिदायत दी है कि कार्य किए जाने के बाद सड़कों को ठीक कराये जाने का कार्य यदि गुणवत्ता के साथ नहीं पाया गया तो सम्बंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

सहकारी समितियों पर खाद की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी समितियों पर खाद की उपलब्धता बनाये रखने एवं किसी भी दशा में ओवर रेट की शिकायत न मिलने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि ओवर रेटिग की शिकायत पाये जाने पर सम्बंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई तो सुनिश्चित की ही जायेगी साथ ही साथ उससे वसूली भी सुनिश्चित की जायेगी।Prayagraj News: Divisional review meeting

इस अवसर पर सभी जिलो के जिलाधिकारी एवं सभी सम्बंधित विभागों के मण्डलीय अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News: मोटर अन्डरटेकिंग में नियोजित कर्मकारों की सेवाशर्तो में नियमानुसार आवश्यक सुविधाए उपलब्ध कराये जाने के दृष्टिगत 15 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान
Next: Prayagraj News:मंडलायुक्त की अध्यक्षता में अटल आवासीय विद्यालय, प्रयागराज की “मण्डल स्तरीय अनुश्रवण समिति” की बैठक संपन्न

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026
IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026

Latest News

  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.