Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 16 November 2022
Prayagraj News :मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में मंगलवार को गांधी सभागार में आईजीआरएस, विकास प्राथमिकता कार्यों की मण्डलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मण्डलायुक्त ने आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों के निस्तारण एवं उसकी गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समयसीमा में अनिवार्य रूप से किया जाये। आईजीआरएस के निस्तारण की गुणवत्ता की समीक्षा में मण्डलायुक्त ने अधिक संख्या में शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता का फीडबैक असंतोषजनक पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने मुख्य अभियंता पीडब्डूडी, उपायुक्त खाद्य तथा मुख्य वनसंरक्षक से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। मण्डलायुक्त ने सभी अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि शिकायतों का निस्तारण शीर्ष प्राथमिकता पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाये, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है।
विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने जल जीवन मिशन फेज-2 के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने हर घर जल योजना के अन्तर्गत कनेक्शन दिए जाने के कार्यों में तेजी लाये जाने का निर्देश सम्बंधित कार्यदायी संस्था को दिया है साथ ही साथ उन्होंने सभी मुख्य विकास अधिकारियों को टेक्निकल टीम के साथ कार्यों की गुणवत्ता की जांच भी किए जाने हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि तय मानक की गहराई के अनुसार ही पाइप बिछाने का कार्य किया जाये साथ ही पाइप की गुणवत्ता भी निर्धारित मानक के अनुरूप हो। योजना के अन्तर्गत कार्य को तेजी के साथ पूरा कराये जाने के लिए श्रमिकों की संख्या को बढ़ाये जाने के लिए कहा है।

IMG 20221116 WA0013
पशुपालन विभाग की समीक्षा में मण्डलायुक्त ने छुट्टा घूमने वाले पशुओं को बनाये गये निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी मुख्य पशुचिकित्साधिकारियों को ठण्ड के मौसम के दृष्टिगत निराश्रित गोवंशों में संरक्षित गोवंशों को ठण्ड से बचाव हेतु बोरे सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें किए जाने हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने ग्राम समाज के चारागाहों में हरे चारे को बोने के लिए कहा है, जिससे कि निराश्रित गोवंशों को हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर रात्रि में इमरजेंसी ड्यूटी में लगाये गये चिकित्सकों को अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य केन्द्रों पर रहने के निर्देश दिए है। उन्होंने इसकी रैण्डम जांच भी कराये जाने के लिए कहा है। आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने अभियान चलाकर गोल्डेन कार्ड बनाये जाने का निर्देश दिया है। साथ ही साथ उन्होंने इस योजना से इम्पैनल्ड अस्पतालों के बारे में भी व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने के लिए कहा हैं, जिससे कि लोगों को इसके बारे में जानकारी हो सके और वे योजना का लाभ उठा सके। उन्होंने मण्डल के सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को प्राथमिक स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में आरबीएसके की टीम के द्वारा निरंतर भ्रमण करते हुए बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराये जाने के लिए कहा है। मण्डलायुक्त ने जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रसूताओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का भुगतान शत-प्रतिशत सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है।
मण्डलायुक्त ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना की समीक्षा करते हुए जिला आपूर्ति अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि सभी कोटेदार एक बार में ही गोदाम से राशन का उठान अनिवार्य रूप से करें। उन्होंने कहा कि जो भी कोटेदार एक बार में राशन का उठान न करें, उनकी सूची उपलब्ध करायें। मण्डलायुक्त ने कहा कि जो पंचायत भवन बन कर तैयार हो गये है, वहां पर लेखपालों एवं पंचायत सचिवों के बैठने का दिन निर्धारित कर बोर्ड पर अंकित करें साथ ही यह तय करें वे तय समय पर पंचायत भवन में उपस्थित रहे। पंचायत भवन में शिकायत दर्ज करने के लिए एक रजिस्टर रखें तथा वहां पर आने वाली शिकायतों को उसमें दर्ज करें तथा अधिकारियों को नियमित रूप से अनुश्रवण करते रहने के लिए कहा है। उन्होंने भ्रमण पर जाने वाले अधिकारियों को पंचातय भवनों का निरीक्षण अनिवार्य रूप से करने के लिए कहा है। मण्डलायुक्त ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को नवनिर्मित नलकूपों में विद्युत कनेक्शन दिए जाने का कार्य प्राथमिकता पर करायें जाने का निर्देश दिया है।

इसी क्रम में कर करेत्तर की समीक्षा करते हुए उन्होंने आबकारी, स्टांप एंड रजिस्ट्रेशन, विद्युत तथा माइनिंग की
सितंबर के सापेक्ष अक्टूबर में वसूली कम होने पर सभी संबंधित अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त की तथा वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। ओवरलोडिंग की शिकायतें अधिक आने पर परिवहन विभाग को शहर के हर एंट्री प्वाइंट पर ओवरलोडिंग चेक करने तथा वाहनों पर लगे हुए नंबर प्लेट पठनीय योग्य हों यह सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।Prayagraj News :मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रयागराज श्री संजय कुमार खत्री, जिलाधिकारी प्रतापगढ़ डाॅ0 नितिन बंसल, जिलाधिकारी कौशाम्बी श्री सुजीत कुमार, जिलाधिकारी फतेहपुर श्रीमती श्रुति सहित सभी जनपदों के मुख्य विकास अधिकारीगणों के साथ ही अन्य विभागों के मण्डलीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: खेतों पर खाना देने जा रही महिला की ट्रेन से कटकर मौत
Next: Prayagraj News :इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.