Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मंडलायुक्त ने राजस्व वादों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की

जनवाद टाइम्स 19 June 2024
Prayagraj News :दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु निम्नलिखित श्रेणी में आवेदन आमंत्रित
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत मंगलवार को संगम सभागार में राजस्व वादों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को प्राथमिकता के आधार पर राजस्व वादों को निस्तारित करने के निर्देश दिए है, साथ ही साथ उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि राजस्व वादों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं है। उन्होंने 5 वर्ष से अधिक लम्बित राजस्व वादों को शीर्ष प्राथमिकता पर निस्तारित किये जाने के निर्देश दिए है।

Prayagraj News: Divisional Commissioner reviewed the progress of settlement of revenue disputesमण्डलायुक्त ने धारा-24 से सम्बंधित वादों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि वादों के निस्तारण के साथ-साथ कब्जा दिए जाने की कार्यवाही को भी शत-प्रतिशत रूप से सुनिश्चित किया जाये। मण्डलायुक्त ने धारा-67, धारा-34 धारा-80 सहित अन्य राजस्व वादों से सम्बंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को अनिवार्य रूप से न्यायालय में बैठने तथा वादों का निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। वरासत से सम्बंधित प्रकरणों को अभियान चलाकर निस्तारित किए जाने का निर्देश दिए है। इसके साथ ही साथ उन्होंने रियल टाइम खतौनी, सजरा डिजिटाइजेशन, स्वामित्व योजना, अंश निर्धारण से सम्बंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक प्रकरणों को निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों को मुलाकाती रजिस्टर अनिवार्य रूप से बनाये जाने तथा प्रतिदिन आने वाली शिकायतों का उसमें अंकन किए जाने के साथ-साथ शिकायतकर्ताओं का मोबाइल नम्बर सहित अन्य विवरण भी अंकित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने नजूल एवं राजकीय स्थान की भूमि का चिन्हॉकन कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। बैठक में जिलाधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल ने राजस्व वादों के निस्तारण से सम्बंधित स्थिति के बारे में अवगत कराते हुए सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को मण्डलायुक्त महोदय के द्वारा दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक राजस्व वादों का निस्तारण किए जानेे के साथ-साथ राजस्व के अन्य कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए है।

Prayagraj News: Divisional Commissioner reviewed the progress of settlement of revenue disputes

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी श्री कुंवर पंकज, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती पूजा मिश्रा, अपर जिलाधिकारी नगर श्री मदन कुमार, अपर जिलाधिकारी नजूल श्री प्रदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री विनोद कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी आपूर्ति सहित सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News-मुख्यमंत्री प्रखंड परिवहन योजना के तहत वैशाली जिला में 46 लाभार्थी चयनित
Next: Prayagraj News :‘‘जल ही जीवन है’’ पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.