Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayaagraj News :मण्डलायुक्त ने उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर किया शुभारम्भ

जनवाद टाइम्स 25 January 2023
IMG-20230125-WA0004
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिला पंचायत परिसर में मंगलवार को तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दिवस के आयोजन का मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि भी उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश दिवस-2023 की थीम ‘‘निवेश और रोजगार’’ है। आयोजित कार्यक्रम के तहत प्रदर्शनी, संगोष्ठी, उद्यमी सम्मेलन, विविध सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के आरम्भ में जगत तारन गल्र्स इण्टर कालेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री जी के ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के संदेश की वीडियो क्लिप को भी दिखाया एवं सुनाया गया।IMG 20230125 WA0003

इस अवसर पर लोगो को सम्बोधित करते हुए मण्डलायुक्त ने कहा कि उत्तर प्रदेश जनसंख्या, क्षेत्रफल, आर्थिक, सांस्कृतिक विविधता के मामले में किसी बड़े देश से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और देश को आगे ले जाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यहां पर विभिन्न क्षेत्रों में विकास की अपार सम्भावनाएं विद्यमान है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने कानून व्यवस्था के क्षेत्र में, अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में, अवसंरचना के विकास क्षेत्र में बहुत तीव्रगति से प्रगति किया है। आज प्रदेश में सड़कों का जाल बिछ रहा है, जिससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने लोगो से आह्वाहन करते हुए कहा कि हम सभी लोग उत्तर प्रदेश के विकास में अपने दायित्वों व कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए विकास में सहभागी बनें।
इस अवसर पर जिला पंचायत परिसर में उत्तर प्रदेश की संरचना एवं विकास तथा उसका इतिहास, पाण्डुलिपि संपदा प्रदर्शनी, पर्यटन विभाग, कृषि विभाग, डूडा, होम्योपैथिक, मत्स्य पालन विभाग, पंचायतीराज विभाग, अग्निशमन विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, समाज कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, एक जनपद एक उत्पाद विभाग, युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, यूपीनेडा, उद्यमियों, व्यवसायियों व स्वयं सहायता समूहों के द्वारा उत्पादों/संचालित योजनाओं की लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने एक-एक विभागों के स्टाॅलों पर जाकर योजनाओं एवं उत्पादों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा, जिससे लोगो को योजनाओं के बारे में जानकारी हो सके तथा वे उसका लाभ उठा सके। मण्डलायुक्त के साथ जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री, मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि ने भी लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

IMG 20230125 WA0004
प्रदर्शनी में कृषि विभाग के द्वारा प्रदर्शित किए गए कोदो, सांवा, कुटकी, चेना, रामदाना, कुट्टू, ज्वार, बाजरा, रागी, कंगनी के बारे में व उनसे बने उत्पादों तथा पंचगव्य, बीजामृत, जीवामृत तथा संजीवक, अग्नेयास्त्र, नीमास्त्र आदि के बारे में जानकारी ली। मत्स्य पालन विभाग के स्टाॅल पर मछलियों को दिए जाने वाले फूड, पानी के आॅक्सीजन लेवल, पीएच लेवल व विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी ली। स्वयं सहायता समूहों के द्वारा बनाये गये एलोवेरा जूस, टाॅयलेट क्लीनर, मसाले, शहद, हैण्डवास, रेडीमेट गारर्मेंट, मूंज उत्पाद, आचार, मुरब्बा, खिलौना, आचार, दलिया, शैम्पू, तेल आदि के बारे में जानकारी लेते हुए खरीददारी भी की तथा पैकिंग गुणवत्ता को बढ़ाये जाने का सुझाव दिया। एक जनपद एक उत्पाद के तहत बनाये गये उत्पादों के फिनिशिंग पर विशेष ध्यान दिए जाने का सुझाव दिया। यूपीनेडा के द्वारा सोलर सिस्टम के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस अवसर पर मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के शपथ पत्र पर हस्ताक्षर भी किए। बृज बिहारी इण्टर कालेज की छात्राओं तथा लोक गायिका रागिनी चन्द्रा द्वारा अपनी प्रस्तुती दी गयी।Prayaagraj News :मण्डलायुक्त ने उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर किया शुभारम्भ

इस अवसर पर परियोजना निदेशक श्री अशोक कुमार मौर्य, जिला विकास अधिकारी श्री भोलानाथ कनौजिया, उप निदेशक कृषि श्री विनोद कुमार, पाण्डुलिपि अधिकारी श्री गुलाम सरवर सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।

Post navigation

Previous: Etawah News: वोटर आधार लिंक में सिर्फ जिले के आधे मतदातओं ने ही कराया लिंक
Next: Bihar News–केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्या नंद राय ने लाभार्थी संवाद में कई जगह केंद्र योजनाओं की जानकारी दी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.