Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : मण्डलायुक्त के द्वारा मतदाता जागरूकता विशेष अभियान का किया गया शुभारम्भ

जनवाद टाइम्स 11 May 2024
Prayagraj News : Divisional Commissioner inaugurated the special voter awareness campaign  
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में जनपद प्रयागराज में दिनांक 25.05.2024 को मतदान सम्पन्न होना है। आगामी 25 मई 2024 को शतप्रतिशत मतदान किये जाने के दृष्टिगत 10 मई 2024 को सेन्ट अन्थोनी गल्र्स इण्टर कालेज, प्रयागराज में जनपद प्रयागराज के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्याे की उपस्थिति में मतदाता जागरूकता विशेष अभियान का शुभारम्भ मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत द्वारा किया गया।IMG 20240511 WA0106

कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नवनीत सिंह चहल, मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिला विद्यालय निरीक्षक श्री पी0एन0सिंह द्वारा पुष्प गुच्छ प्रदान कर मण्डलायुक्त, जिलाधिकरी एवं मुख्य विकास अधिकारी का स्वागत किया गया। अपने स्वागत सम्बोधन में जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्वीप की विशेष कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुये कहा कि जनपद मे 25 मई 2024 को मतदान तिथि निर्धारित है। अर्थात अब एक पखवाडे का समय शेष है तो मुख्य विकास अधिकारी महोदय के निर्देशन में पूर्व से संचालित कार्ययोजना के साथ-साथ विशेष कार्ययोजना जिसमें नियमित रूप से जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों में रक्षा-सूत्र, संकल्प पत्र, जागरूकता रथ एवं बुलावा टोली द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का संचालन कराया जाना है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप प्रयागराज श्री गौरव कुमार ने प्रधानाचार्या को सम्बोधित करते हुये निर्वाचन से सम्बन्धित विभिन्न एप के बारे में जागरूक किया उन्होने कहा कि उदाहरण के तौर पर वोटर हेल्प लाइन एप से हम सभी अपनी बूथ संख्या क्रमांक इत्यादि की जानकारी घर बैठे ही बहुत आसानी से प्राप्त कर सकते है। उन्होनंे इस बिन्दु पर विशेष जोर दिया कि सभी लोग इन एप्स का अवश्य ही उपयोग करे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रयागराज श्री नवनीत सिंह चहल ने अपने सम्बोधन मे प्रधानाचार्यो का आहवान करते हुये कहा कि आपके प्रयास से एक श्रृंखला-संदेश के द्वारा अधिक से अधिक छात्रों को जोड कर पूरे जनपद में मतदान के प्रतिशत को बढ़ा सकते है।IMG 20240511 WA0104

बूथो पर निर्वाचन आयोग द्वारा जो विशेष सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है उसकी भी जानकारी उन्होंने प्रदान की। मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत ने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षकों की बातो को छात्र-छात्राऐ अपने माता पिता की बातों से भी अधिक महत्व देते है। यदि आप उनको अपने माता-पिता, अभिभावकों एवं पास-पडोस के लोगो को मतदान करने हेतु प्रेरित करेगें तो वे अपने माता-पिता, अभिभावकों एवं पास-पडोस के लोगो को मतदान हेतु अवश्य ही अपने बूथ पर जाने हेतु आग्रह करेगे। प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के प्रति समाज का चिन्तन सकरात्मक होता है। यदि प्रधानचार्य एवं शिक्षक अभिभावकों से मतदान हेतु निवेदन करते है तो इसका मतदान प्रतिशत पर सकारात्मक प्रभाव पडेगा और हम लोग शत-प्रतिशत मतदान कराने में सफल होगें। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।Prayagraj News : Divisional Commissioner inaugurated the special voter awareness campaign

 

इस अवसर पर सह जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रयागराज श्री एल0बी0मौर्य एवं श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह, तथा श्री बी0एस0 यादव, श्री के0के0त्रिपाठी एवं स्वीप टीम प्रयागराज के सहित जनपद के सभी सम्मानित प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या उपस्थित रहे। अन्त में पी0एन0सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज द्वारा सभी के प्रति आभार/धन्यवाद देते हुये कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गयी।

Post navigation

Previous: Bihar News अररिया – 18 साल में तीन वार्ड पार्षद बदलने के बाद भी नहीं हुआ शिवपुरी वार्ड नंबर 9 का विकास
Next: Bihar news अरविंद केजरीवाल को अंतरिम बेल स्वागत योग्य, हेमंत सोरेन को रिहा करो: माले

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Bihar News: नशामुक्त बिहार अभियान की मजबूत आधारशिला बनीं जीविका दीदियाँ, पश्चिम चंपारण में चला व्यापक जनजागरण अभियान
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.