Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

प्रयागराज न्यूज़ : मंडलायुक्त ने अधिकारियों संग मौनी अमावस्या के दृष्टिगत की गई तैयारियों की समीक्षा बैठक की

जनवाद टाइम्स 31 January 2022
प्रयागराज न्यूज़ : मंडलायुक्त ने अधिकारियों संग मौनी अमावस्या के दृष्टिगत की गई तैयारियों की समीक्षा बैठक की
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

 

माघ मेले के तृतीय स्नान पर्व मौनी अमावस्या के दृष्टिगत की गई तैयारियों की समीक्षा मंडलायुक्त श्री संजय गोयल ने आज आई ट्रिपल सी सभागार में सभी वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक कर की। जिसमें मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन, श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। सभी व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने विभिन्न सेक्टरों में बनाए गए सभी स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु जल पुलिस एवं गोताखोरों की तैनाती, मेला क्षेत्र एवं शौचालयों में सफाई व्यवस्था बनाए रखने हेतु सफाई कर्मियों की शिफ्ट वाइज तैनाती, शौचालयों से सेप्टेज निकाल कर उसे एसटीपी तक ले जाने हेतु गाड़ियों के रूट प्लान तथा श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु बनाए गए रूट प्लान का अक्षरस: अनुपालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

 

IMG 20220131 WA0062

अधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में भीड़ पर नियंत्रण हेतु लाउड हेलर एवं रस्सी का उपयोग, मेला क्षेत्र से भीड़ को निकालने के बाद उसे रेलवे स्टेशन एवं बस स्टेशन तक चिन्हित मार्गों से ही ले जाने तथा जनपदीय एवं अंतर विभागीय अधिकारियों से समन्वय बनाते हुए सभी कार्यों को संपादित करने के भी निर्देश मंडलायुक्त द्वारा दिए गए। बेहतर समन्वय हेतु उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को एक दूसरे का नंबर अपने पास रखने के भी निर्देश दिए हैं।

प्रयागराज न्यूज़ : मंडलायुक्त ने अधिकारियों संग मौनी अमावस्या के दृष्टिगत की गई तैयारियों की समीक्षा बैठक की

साथ ही आपातकालीन स्थिति हेतु कंटीन्जेसी प्लान का उपयोग करने, मेडिकल इमरजेंसी पड़ने पर विभिन्न सेक्टरों में तैनात 30 एंबुलेंस का उपयोग करने तथा मेला के सभी एंट्री प्वाइंट्स एवं घाटों के समीप स्थापित कोविड हेल्प डेस्क को 24*7 सक्रिय रखने के भी निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त ने भीड़भाड़ वाले स्थानों से भिक्षुकों को विस्थापित करने, स्नान क्षेत्र से आवारा कुत्तों को हटाने, तथा मेला क्षेत्र को पॉलिथीन फ्री रखने के भी निर्देश दिए हैं।

प्रयागराज न्यूज़ : मंडलायुक्त ने अधिकारियों संग मौनी अमावस्या के दृष्टिगत की गई तैयारियों की समीक्षा बैठक की

बैठक में जिलाधिकारी श्री संजय खत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार ने शहर के अंदर की भीड़ के प्रबंधन के दृष्टिगत भी पूर्व में बनाई गई कार्य योजना का अक्षरस: अनुपालन करते हुए समुचित व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। बैठक में मेला अधिकारी श्री अरविंद चौहान, पुलिस अधीक्षक मेला श्री राजीव नारायण मिश्रा समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: प्रतापगढ न्यूज :  जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने नामांकन स्थल का किया निरीक्षण
Next: Bihar news बेतिया राज की हजारों वर्षों तक के ऐतिहासिक दस्तावेजों को कंप्यूटराइज करने की मांग

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260505-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 May 2026
IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी
  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.