Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : मण्डलायुक्त ने मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-4 के अन्तर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किए जाने के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 14 October 2023
Prayagraj News : मण्डलायुक्त ने मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-4 के अन्तर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किए जाने के दिए निर्देश
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मण्डलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता व पुलिस कमिश्नर श्री रमित शर्मा की उपस्थिति में शुक्रवार को संगम सभागार में प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु 14.10.2023 से प्रारम्भ हो रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-4 के तहत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मिशन शक्ति विशेष अभियान के अन्तर्गत 14 अक्टूबर को प्रातः 08ः30 बजे से पुलिस लाईन से महिला सशक्तीकरण रैली निकाली जायेगी, जिसमें स्कूली छात्राएं, आशा, एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के अलावा पीआरबी वाहन एवं एम्बुलेंस भी शामिल होंगी। रैली विभिन्न स्थलों से निकलती हुई जिला पंचायत परिसर में समाप्त होगी। तत्पश्चात जिला पंचायत सभागार में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जायेगा। मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा 14 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11ः00 बजे लोकभवन, लखनऊ में मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज-4 का शुभारम्भ किया जायेगा, जिसका सजीव प्रसारण किया जायेगा।
मण्डलायुक्त ने मिशन शक्ति अभियान से सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का पूरे मनोयोग से निर्वहन करते हुए मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम को व्यापक ढंग से सम्पन्न कराये जाने के निर्देश दिए है। मिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत गृह विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, युवा कल्याण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, नगर विकास विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, संस्कृति विभाग एवं पंचायतीराज विभागों के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। अभियान के अन्तर्गत मिशन शक्ति अभियान, निराश्रित विधवा पेंशन योजना, जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सहित भारत सरकार एवं राज्य सरकार की महिला सशक्तीकरण से सम्बंधित योजनाओं का व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।

IMG 20231013 WA0212
पुलिस विभाग के द्वारा महिला सशक्तीकरण से सम्बंधित योजनाओं एवं प्रमुख कानूनों के बारे में जन-जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। महिला हिंसा तथा अन्य शिकायतों के निवारण हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर के सम्बंध में जानकारी प्रदान की जायेगी। पुलिस आयुक्त श्री रमित शर्मा ने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से कराये जाने के लिए कहा है। जिलाधिकरी श्री नवनीत सिंह चहल ने बैठक में मिशन शक्ति अभियान फेज-4 के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को अपने विभाग से सम्बंधित आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित ढंग से कराये जाने के लिए कहा है।

Prayagraj News : मण्डलायुक्त ने मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-4 के अन्तर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित किए जाने के दिए निर्देशमिशन शक्ति अभियान कार्यक्रम के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायतों एवं वार्डों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त श्री पवन कुमार सहित वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Agra News : बाबा मनः कामेश्वरनाथ श्रीराम लीला महोत्सव 15 अक्टूबर से, दिखेगी सनातन संस्कृति की अलौकिक झलक
Next: Prayagraj News :नकली दवाओं, मेडिकल स्टोर्स, मेडिसिन फैक्ट्री, ब्लड बैंक एवं पैथोलॉजी सेंटरों व खाद्य पदार्थों की नियमित एवं आकस्मिक जांच कराए-सभापति

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-05 at 8.27.03 PM
  • Breaking News

Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0085
  • Etawah

Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0090
  • Etawah

Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच

जनवाद टाइम्स इटावा 5 April 2026
IMG-20260405-WA0003
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

Prayagraj News Today: समाधान दिवस में 537 शिकायतें, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सख्त निर्देश—समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य

जनवाद टाइम्स 5 April 2026

Latest News

  • Etawah News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास
  • Etawah News: हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ मुस्लिम जोड़ों का सामूहिक निकाह समारोह
  • Etawah News: एक ही बाइक नंबर पर दो जगह फर्जी चालान, पीड़ित ने पुलिस और RTO से मांगी जांच
  • Prayagraj News Today: समाधान दिवस में 537 शिकायतें, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के सख्त निर्देश—समयबद्ध निस्तारण अनिवार्य
  • Prayagraj News Today: जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क विस्तार की समीक्षा की, PNG कनेक्शन बढ़ाने के निर्देश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.