प्रयागराज न्यूज़:मण्डलायुक्त ने फाफामऊ पुल के मरम्मत के कार्यों में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की

IMG-20220417-WA0004
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

मण्डलायुक्त श्री संजय गोयल एवं जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने फाफामऊ पुल पर हो रहे मरम्मत के कार्यों का औचक निरीक्षण किया।

IMG 20220417 WA0004निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने कार्यों में तेजी लाये जाने के सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कार्य की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए पीडब्लूडी के एन0एन0 डिवीजन-1 को निर्देशित किया कि टीम बनाकर कार्यों को गुणवत्तापूर्ण रूप से किया जाये। उन्होंने पीपे के पुल पर बिजली की व्यवस्था दुरूस्त कराये जाने के निर्देश बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता को दिए। उन्होंने खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल बदले जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिशाषी अभियंता को निर्देशित किया कि पीपे के पुल के पास जे0सी0बी मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित रहे तथा जहां पर भी गड्ढ़ा हो जाता है, उसको निरंतर लेवलिंग करते रहे तथा पानी की छिड़काव आदि की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये।

प्रयागराज न्यूज़:मण्डलायुक्त ने फाफामऊ पुल के मरम्मत के कार्यों में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त कीजिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को फाफामऊ पुल पर खराब स्ट्रीट लाइटों को बदले जाने के लिए कहा है।

You may have missed