Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

प्रयागराज न्यूज :जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत पहाड़पुर विकास खण्ड सैदाबाद में जन समस्याओं के समाधान के लिए चैपाल लगाकर सुनी जनता की समस्यायें

जनवाद टाइम्स 26 April 2022
IMG-20220426-WA0056
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री मंगलवार को ग्राम पंचायत पहाड़पुर विकास खण्ड सैदाबाद में जन समस्याओं के समाधान के लिए चैपाल कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। चैपाल कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्रीमती सन्ध्या मिश्रा से ग्राम सभा में संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण का बड़ा उदाहरण है, जिसमें महिलाओं की समस्या का समाधान के साथ-साथ योजनाओं का भी लाभ मिला होगा।

IMG 20220426 WA0055उन्होंने वहां पर जन मानस से सचिव, पंचायत सहायक, एडीओ पंचायत आशा बहुंए, ए0एन0एम0 की उपस्थिति की जानकारी लेते हुए कहां कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि लापरवाही या उदासीनता कत्तई क्षम्य नहीं होगा। उन्होंने ए0एन0एम से गर्भवती महिलाओं की जानकारी ली तथा दो साल से छोटे बच्चों की संख्या के बारे में जानकारी ली, जिसमें ए0एन0एम0 द्वारा बताया गया कि दो साल से छोटे 40 बच्चे है, जिनमें दो का वजन मानक से कम है, उसकी पारिवारिक स्थिति की जानकारी लेते हुए उसको पौष्टिक आहार उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया है।

प्रयागराज न्यूज :जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत पहाड़पुर विकास खण्ड सैदाबाद में जन समस्याओं के समाधान के लिए चैपाल लगाकर सुनी जनता की समस्यायेंजिलाधिकारी ने कहा कि गांव में सभी लोगो को गभर्वती महिलाओं के लिए चलायी जा रही 102 नम्बर एम्बुलेंस सेवा की जानकारी होनी चाहिए, जिसको भी कोई परेशानी हो, वे 102 नम्बर पर काॅल कर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र जाकर अपना उपचार करा सकती है। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य से बच्चों की उपस्थिति की जानकारी ली तथा कितने शिक्षक कार्यरत है, जिसपर प्रधानाचार्य से बच्चों के नामांकन को और बढ़ाने के निर्देश दिये है तथा बच्चों के स्कूल में प्रार्थना सभा आयोजित किये जाये। उन्होंने ग्राम सभा में बने सामुदायिक शौचालय की उपयोगिता की जानकारी ली तथा साफ-सफाई निरंतर कराये जाने का केयर टेकर को निर्देश भी दिया है। जिलाधिकारी ने राशन की जानकारी लेते हुए कहा कि जो भी पात्र व्यक्ति है, उनको बिना भेदभाव के राशन उपलब्ध कराया जाये। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी लेते हुए 2020-21 में 6 पात्र व्यक्तियों को आवास दिया गया है, उन लाभार्थिंयों से वार्ता कर जानकारी ली कि आवास योजना के लाभ से पहले और अब में ज्यादा सुविधाजनक है कि नही। मनरेगा द्वारा कराये गये कार्यों की जानकारी लेते हुए लाभार्थिंयों से वार्ता की कि खेतों की उपज बढ़ा है कि नहीं समतलीकरण से, जिसपर लाभार्थी द्वारा बताया गया कि पहले से ज्यादा पैदावार हो रही है, तालाब के सौन्दर्यीकरण की जानकारी लेते हुए तालाब में पानी है कि नहीं, तालाब में पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने का निर्देश दिया है तथा पेयजल की समीक्षा करते हुए ग्राम सभा के लोगो से हैण्ड पम्प खराब है या सभी क्रियाशील है, जिसपर ग्राम सभा के लोगो द्वारा बताया गया कि सभी क्रियाशील है, पेयजल की कोई दिक्कत आदि नहीं है। उन्होंने डीडीओ को निर्देशित किया है कि जो भी हैण्डपम्प रिपेयर हो रहे है, उनका एक लागबुक बनाया जाये। उन्होंने निर्देश दिया है कि जो भी आम जनमानस सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उसें नोट कर शौचालय एवं आवास उपलब्ध कराया जाये। उन्होंने पेंशन योजनाओं की जानकारी लेते हुए वृद्धापेंशन, दिव्यांग पेंशन आदि जिनका भी किन्हीं कारणों से वंचित है, उन्हें जांच कर तत्काल लाभ प्रदान कराया जाये। बिजली की कोई दिक्कत आदि तो नहीं है कि जानकारी ली। उन्होंने जनता की समस्याओं को सुना तथा 03 दिनों के अंदर निस्तारण कराने के निर्देश दिये है। तत्पश्चात शहीद स्व नन्द लाल यादव के परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत आदि तो नहीं है कि जानकारी ली।

प्रयागराज न्यूज :जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत पहाड़पुर विकास खण्ड सैदाबाद में जन समस्याओं के समाधान के लिए चैपाल लगाकर सुनी जनता की समस्यायेंइस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि, डीडीओ श्री ए0के0 मौर्या सहित सभी जनपद स्तरीय सम्बंधित अधिकारीगण एवं ग्राम पंचायत के आम जनमानस उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :त्रिवेणी पुरम कॉलोनी में रहने वाले लगभग 3600 परिवारों की सीवेज संबंधित समस्या के निराकरण के दृष्टिगत मंडलायुक्त ने आज कॉलोनी स्थित निष्क्रिय सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया
Next: Bihar news मॉडल व डांसर सौरभ सिंह ‘मिस्टर बिहार’ का खिताब व ट्रॉफी जीतना गौरव की बात:गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.