Prayagraj News :जिला अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मेले को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था किए जाने के दिए निर्देश

Prayagraj News :जिला अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मेले को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था किए जाने के दिए निर्देश
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार पाण्डेय ने दशहरा एवं दुर्गापूजा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत बुधवार रामलीला कमेटी कटरा, पथरचट्टी-रामबाग एवं पजावा-अतरसुईया, पंडालो सहित विभिन्न मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दल निकलने वाले मार्गों पर साफ-सफाई, विद्युत के तारों की मरम्मत/बदले जाने के निर्देश दिए है।

IMG 20220929 WA0022जिलाधिकारी ने पीडब्लूडी एवं नगर निगम के अधिकारियों को दल वाले मार्गों का निरीक्षण कर जहां कहीं पर भी गड्ढ़े इत्यादि हो, उसे तत्काल ठीक कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने दल वाले मार्गों पर जहां कहीं पर भी पेड़ हो, उसकी छटाई कराये जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने फायर बिगे्रड के अधिकारियों को सभी पण्डालों में फायर सेफ्टी उपकरण तथा बालू आदि रखने तथा प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने रामलीला कमेटियों के पदाधिकारियों से अन्य व्यवस्थाओं के सम्बंध में बात की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मेले को सकुशल रूप से सम्पन्न कराये जाने के लिए सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए है।

Prayagraj News :जिला अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मेले को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था किए जाने के दिए निर्देशइस अवसर पर एडीएम सिटी श्री मदन कुमार, अपर नगर आयुक्त श्री अरविंद राय सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

You may have missed