Prayagraj News : जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल योजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल योजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने मंगलवार को जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल योजना के कार्यों की प्रगति के सम्बंध में संगम सभागार में बैठक करते हुए हर घर नल योजना के तहत कनेक्शन दिए जाने की प्रगति धीमी पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मेसर्स एलएनटी को 3 दिवस के अंदर कनेक्शन दिए जाने के कार्य में प्रगति लाये जाने के निर्देश दिए है।

IMG 20221207 WA0007उन्होंने श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ मशीनों की भी संख्या बढ़ाये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने योजना के तहत कार्य कर रहे श्रमिकों का भुगतान भी समय से सुनिश्चित करते रहने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशाषी अभियंता जल निगम को क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर कार्यों का अनुश्रवण करते रहने के निर्देश दिए है।

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल योजना के कार्यों की प्रगति की समीक्षा कीइस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि, जिला विकास अधिकारी श्री भोलानाथ कनौजिया, जल जीवन मिशन के क्वार्डिनेटर सहित जल निगम एवं अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

You may have missed