Prayagraj News : जिलाधिकारी ने तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय (बेली) का किया निरीक्षण

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय (बेली) का किया निरीक्षण
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने बुधवार को तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय (बेली) का निरीक्षण किया। वहां पर उन्होंने भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी ली तथा उन्होंने यह भी जानकारी ली कि वर्तमान समय में किस मरीज की प्लेट्लेट्स सबसे कम है तथा उसकी क्या स्थिति है। उन्होंने वार्डों में जाकर मरीजों से उनका हालचाल भी पूछा। उन्होंने मरीजों के बारे में सही जानकारी न दे पाने पर वहां के चिकित्साधिकारी डाॅ0 अखौरी का वेतन रोकने के निर्देश दिए है।

IMG 20221013 WA0004जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी से बेड की संख्या को बढ़ायें जाने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों के बारे में सभी डिटेल रखने के भी निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि जिन मरीजों का प्लेटलेट्स कम है, उनका विशेष ध्यान दिए जाने के लिए निर्देशित किया है। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को ब्लड डोनेशन कैम्प लगाये जाने के भी निर्देश दिए है।

IMG 20221013 WA0005जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में दवाओं की उपलब्धता तथा भर्ती मरीजों के लिए और क्या व्यवस्थायें की जा सकती है, इसकी बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि भर्ती मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाये। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों का बेहतर से बेहतर उपचार सुनिश्चित हो। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार किए जाने के लिए भी कहा है।

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय (बेली) का किया निरीक्षणइस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 नानक सरन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बेली सहित अन्य चिकित्सकगण उपस्थित रहे।

You may have missed