Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :जिलाधिकारी ने ग्राम हरवारी लखापुर ब्लॉक-मेजा में नेचुरल वेंटिलेटेड पाॅली हाउस का किया निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 6 June 2023
Prayagraj News : District Magistrate inspected Natural Ventilated Poly House in Village Harwari Lakhapur Block-Meja
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने सोमवार को ग्राम-हरवारी लखापुर ब्लॉक- मेजा में स्वीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अंतर्गत प्रयागराज जिला औद्योगिक मिशन द्वारा अनुदानित नेचुरल वेंटिलेटेड पाॅली हाउस को देखा तथा वहां पर गुलाब व लाल-हरी शिमला मिर्च की खेती की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पाॅली हाउस में तापमान को नियंत्रित करने की विधि को देखा तथा तापमान को नियंत्रित कर बिना सीजन के सब्जियों/फूलों का उत्पादन कैसे हो रहा है कि जानकारी प्राप्त की।IMG 20230606 WA0018

पाॅली हाउस संचालक श्री जिज्ञासु मिश्रा ने पाॅली हाउस के निर्माण की लागत, फूल/सब्जी के उत्पादन, खाद, ड्रिप से सिंचाई, स्प्रिंकलर, मिस्टर, प्रति एकड़ पौधरोपण की संख्या व उसकी लागत, पैकिंग, मार्केटिंग, सरकारी सब्सिडी, प्रति एकड़ आय के संबंध में विस्तृत जानकारी दी है। उन्होंने पाॅली हाउस लगाकर खेती करने की विधि को बहुत उपयोगी बताते हुए कहा कि पाॅलीहाउस खेती, खेती का एक आधुनिक तरीका है, जिसमें हम हानिकारक कीटनाशकों और अन्य रासायनों के अधिक उपयोग के बिना उच्च पोषक मूल्यों के साथ अधिक पैदावार प्राप्त कर सकते है।Prayagraj News : District Magistrate inspected Natural Ventilated Poly House in Village Harwari Lakhapur Block-Meja

जिलाधिकारी ने कहा कि यह एक माडल के रूप में विकसित किया जाए तथा अन्य किसानों को भी इस तकनीक से जागरूक किया जाए, जिससे वे भी अपनी उत्पादन क्षमता में सुधार कर अधिक से अधिक लाभ ले सके तथा अपनी आर्थिक उन्नति कर सके। उन्होंने वहां पर साफ-सफाई, खाली स्थान पर वृक्षारोपण, प्राकृतिक खेती करने के लिए कहा है। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि श्री विनोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayaagraj News :रोप वे के एलाइनमेंट संबंधित मंडलायुक्त एवं अन्य अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरिक्षण
Next: आगरा न्यूज़ : एस एन हॉस्पिटल में भर्ती हुए मरीज को गर्मी से बचाना है, तो परिवारी जनों को बाहर से पंखा लाना है

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.