Prayagraj News : जिलाधिकारी ने योग दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक

IMG-20220621-WA0011
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में 21 जून को आयोजित होने वाले योग दिवस की तैयारियो के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी।

IMG 20220621 WA0011 मुख्य कार्यक्रम संगम नोज पर आयोजित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पीने के पानी, मोबाइल टाॅयलेट एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने पार्किग एवं आवागमन की समुचित व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये है साथ ही साथ मार्गों एवं कार्यक्रम स्थल पर साइनेज लगाये जाने के लिए कहा हैं। उन्हांेने संगम पर बैरिकेटिंग किये जाने के लिए भी कहा है, जिससे कि लोग गहरे पानी में न जायें। उन्होंने पर जल पुलिस की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि नाव पर भी योगा कराये जाने की व्यवस्था की गयी हैं। उन्होंने नाव को सुसज्जित एव सुव्यवस्थित ढ़ग से उचित स्थान पर लगाये जाने हेतु निर्देशित किया है। कार्यक्रम स्थल को 12 ब्लाको में विभाजित किया गया हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुबह 05.30 से 06.00 तक पहुंच कर अपना स्थान ग्रहण करने के लिए कहा गया है। उन्होंने पुलिस की भी पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है। कार्यक्रम स्थल पर डाक्टरो की टीम के साथ एम्बुलेंस की भी व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये है। साथ ही साथ उन्होंने वहाॅ पर माइक की भी व्यवस्था करने के लिए निर्देशित किया है।

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने योग दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठकइस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरी, सिटी मजिस्ट्रेट श्री गौरव श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी श्री ए0के0 मौर्या तथा अन्य सम्बन्धित विभागों अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Prayagraj News : जिलाधिकारी ने योग दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक
इसके पूर्व जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 21 जून, 2022 को आयोजित होने वाले आठवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की संगम नोज पर चल रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दुरूस्त किए जाने के निर्देश दिए है।

You may have missed