Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

प्रयागराज न्यूज़ :जिलाधिकारी ने मेजा तहसील में वरासत की खतौनी का किया वितरण

जनवाद टाइम्स 19 April 2022
IMG-20220419-WA0035
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने मंगलवार को मेजा तहसील में वरासत की खतौनी का वितरण किया। उन्होंने कहा कि काफी दिनों से लम्बित वरासत का पूरे जनपद में एक अभियान चलाया गया तथा जो भी खतौनी लम्बित थी, उसको तैयार कराकर वितरित किया गया, जिसमें मेजा तहसील में 800 और पूरे जनपद में 4300 खतौनी तैयार की गयी है। उन्होंने कहा कि आनलाइन आवेदन करके अपनी वरासत पर नाम दर्ज करा सकते है।

IMG 20220419 WA0035

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी मेजा श्री विनोद कुमार पाण्डेय सहित सभी टीम को बधायी दी तथा जो भी अभी खाता धारक मौके पर उपलब्ध नहीं थे, उन खाता धारकों को अपने हाथ से वितरित कराये जाने का निर्देश दिया। मौके पर ही राम गोपाल, पंकज, शुभम, आशीष कुमार, विवेक चन्द्र सहित अन्य खाता धारकों को खतौनी वितरित की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान धारा 24 का जल्द से जल्द समाधान कराइये तथा पैमाइश का लम्बित प्रकरणों को जल्द से जल्द पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है।

IMG 20220419 WA0035उन्होंने कहा कि तहसील दिवस के अलावा अन्य शनिवार को थानों पर उस थाने से सम्बंधित जितने विवाद है, उनका एक टीम बनाकर जिसमें राजस्व एवं पुलिस कर्मी दोनों साथ जाकर मौके पर निस्तारण सुनिश्चित करायें। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण सुनिश्चित हो। तहसील में उपस्थित जनता की शिकायतों को गम्भीरता से सुना तथा उपजिलाधिकारी मेजा को एक सप्ताह में निस्तारण सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये है।
तत्क्रम में जिलाधिकारी ने सिरसा मण्डी समिति, मेजा रोड़ में गेहूं भण्डारण कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मशीन के द्वारा गेहूं की गुणवत्ता को परखा तथा डिप्टी आरएमओ से गेहूं क्रय आदि की जानकारी लेते हुए कहा कि किसानों को गेहूं क्रय केन्द्रों पर कोई परेशानी न हो, उसका विशेष ध्यान दिया जाये तथा बाहर गेट पर लगाये गये बैनरों पर लिखे टोल फ्री नम्बर की जांच करायी कि कि क्रियाशील है या नहीं।

प्रयागराज न्यूज़ :जिलाधिकारी ने मेजा तहसील में वरासत की खतौनी का किया वितरणइस अवसर पर उपजिलाधिकारी मेजा श्री विनोद कुमार पाण्डेय, डिप्टी आर0एम0ओ0 श्री विपिन कुमार सहित सभी अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: प्रयागराज न्यूज़ :सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में मा0 जनप्रतिनिधि गणों की उपस्थिति में स्वास्थ्य मेले का किया गया आयोजन
Next: मेरठ न्यूज: डिग्री कॉलेज में अभिभावक शिक्षक सभा का आयोजन किया गया।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.