Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए बनाये गये परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

जनवाद टाइम्स 1 April 2022
Prayagraj News : जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए बनाये गये परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार गुरूवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा-2022 को नकल विहीन कराये जाने के उद्देश्य से परीक्षा केन्द्रों सत्यम गल्र्स इण्टर कालेज चाका नैनी एवं राम प्रसाद एकेडमिक इण्टर कालेज गोविन्द पुरम कालोनी, नैनी सहित अन्य कालेजों का निरीक्षण किया तथा परीक्षा केन्द्रों पर स्टेटिक मजिस्टेªट एवं बाह्य मजिस्टेªट से चल रही परीक्षाओं की जानकारी लेते हुए प्रश्नपत्रों के पैकेटों की टेम्परिंग आदि की जांच भी किया।

IMG 20220401 WA0017

उन्होंने प्रधानाचार्य सहित सभी सम्बंधित अधिकारियों को शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता के बारे में जानकारी ली और कहा कि सभी सीसीटीवी कैमरे लगातार क्रियाशील रहे साथ ही मानीटरिंग सेंटर पर लगातार इसकी निगरानी भी की जाये। जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों पर गर्मी के मौसम को देखते हुए पानी की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं को दुरूस्त रखने के लिए कहा है। उन्होंने कालेजों के प्रधानाचार्यों से कहा कि इस बात का ध्यान रखा जाये कि सेंटर के पास कोई भी अनधिकृत व्यक्ति न टहलते हुए मिले। इस सम्बंध में सेंटरों पर तैनात पुलिस कर्मिंयों को भी हिदायत दी। उन्होंने परीक्षा को सकुशल एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराने के लिए सभी एसडीएम एवं मजिस्टेटों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहने तथा सतर्क दृष्टि बनाये रखने के लिए कहा है। उन्होंने सख्त निर्देश दिया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगा। परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।

Prayagraj News : जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए बनाये गये परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Agra News: एटीएम कार्ड बदलकर शातिर ने उड़ाए एक लाख इक्यासी हजार रुपये
Next: Prayagraj News : जिलाधिकारी ने मतदाता जागरूकता अभियान तहत अच्छा कार्य करने वाले स्वीप के सदस्यों को किया सम्मानित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0013
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.