Prayagraj News :जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कार्मिंकों को दिए जा रहे द्वितीय प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

Prayagraj News :जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कार्मिंकों को दिए जा रहे द्वितीय प्रशिक्षण का किया निरीक्षण
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री ने गुरूवार को बिशप जाॅनसन गल्र्स इण्टर कालेज में मतदान कार्मिंकों का द्वितीय प्रशिक्षण का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने वहां दी जाने वाली प्रशिक्षण के बारे में मतदान कार्मिंकों से जानकारी ली तथा बहुत मतदान कार्मिंकों द्वारा दी जाने वाली प्रशिक्षण का मतदान से सम्बंधित सही जानकारी न दे पाने के कारण कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मार्क पोल तथा एएस0डी लिस्ट आदि की रैण्डम जानकारी ली तथा मशीन को केसे सील किया जाता है।

 

IMG 20220217 WA0047

उसकी जानकारी वहां पर मतदान कार्मिंकों से एसेम्बल करा कर देखा, सही एसेम्बल न कर पाने की दशा में मास्टर ट्रेनर, सुपर मास्टर टेªनरों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए पुनः प्रशिक्षण दिये जाने के निर्देश दिये है तथा उन्होंने कहां कि जो भी मतदान कार्मिंक मतदान में लगाये गये है, उनकों मतदान प्रक्रिया की पूरी जानकारी रहना चाहिए तथा प्रशिक्षण में आ रहे मतदान कार्मिंक अपने साथ नोट बुक भी लाए तथा जो बताया जा रहा है, उसको नोट भी करते रहे।

 

IMG 20220217 WA0047

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्येक कक्षों में जाकर प्रशिक्षण के कार्यों की जानकारी ली तथा प्रत्येक स्टाॅल पर जाकर मतदान कार्मिकों की उपस्थिति की भी जानकारी लेते हुए निर्देश दिया है कि जो भी मतदान कार्मिंक अनुपस्थित पाये जायेंगे, उन पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इसी क्रम में मतदान कार्मिंक अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि ने निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगा। उन्होंने मतदान कार्मिंक श्री धर्मेन्द्र कुमार दुबे से स्पष्टीकरण तलब किया।

 

 

Prayagraj News :जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कार्मिंकों को दिए जा रहे द्वितीय प्रशिक्षण का किया निरीक्षण

मतदान सम्बंधी प्रक्रिया की सही जानकारी न होने पर पुनः प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिये है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री शिपू गिरि, डीडीओ श्री ए0के0 मौर्या सहित सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Trending News