Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर अभिलेख प्रदर्शनी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जनवाद टाइम्स 1 November 2025
Prayagraj News: Archive exhibition and cultural program organized on the birth anniversary of Iron Man Sardar Vallabhbhai Patel
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

दिनांक 31/10/2025 दिन शुक्रवार को भारतरत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाए जाने के अवसर पर क्षेत्रीय अभिलेखागार संस्कृति विभाग,प्रयागराज व मध्य कालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग इलाहाबाद डिग्री कॉलेज, प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में लोक गीत एवम् अभिलेख प्रदर्शनी का सकुशल आयोजन इलाहाबाद डिग्री कॉलेज के सभागार में संपन्न हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. अतुल कुमार सिंह,प्राचार्य, इलाहाबाद डिग्री प्रयागराज द्वारा विभिन्न विभागों के आचार्यों की उपस्थिति में फीता काटकर किया गया तदोपरांत लौह पुरुष के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की ।IMG 20251101 WA0037

इसके बाद समस्त अतिथियों संग अभिलेख एवं चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया और अभिलेख देख कर ख़ुश होकर सराहना की ।सभी अतिथियों का स्वागत श्री गुलाम सरवर, पांडुलिपि अधिकारी, प्रयागराज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राकेश कुमार वर्मा, प्राविधिक सहायक ने सरदार पटेल जी को सर्वोच्च राष्ट्रभक्त बताया। आज की नवपीढ़ी को उनका अनुसरण करके उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी ।

IMG 20251101 WA0036 प्राचार्य महोदय द्वारा कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चो तथा आमजन के उत्साहवर्धन के लिए जरूरी बताया उन्होंने यह भी कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रयासों से ही देश की 562 रियासतों का विलय भारत में संभव हो पाया। इस समस्त घटनाक्रम का इतिहास अभिलेखागार में संरक्षित किया गया है ।प्रो. नीना शुक्ला विभागाध्यक्ष, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग ने बताया कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने एक त्याग पूर्ण जीवन जीते हुए अखंड भारत के लिए सदैव तत्पर रहे l अभिलेखागार की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह एक ऐसी जगह है जहाँ इतिहासकार अपने शोध विषय में एक नया अध्याय जोड़ पाते हैं और नई पुस्तक का सृजन करते हैं ।IMG 20251101 WA0038

संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश, के सौजन्य से सरदार वल्लभभाई की जयंती को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में लोकप्रिय लोक कलाकार शिव बालक पटेल एवं साथी कलाकारों द्वारा देश भक्ति एवं लौह पुरुष के जीवन पर आधारित लोकगीत की सुंदर प्रस्तुति दी गई l इस कार्यक्रम को छात्र छात्राओं द्वारा बहुत पसंद किया गया समस्त श्रोता मंत्रमुग्ध हो कर कई बार तालियाँ बजाकर कलाकारों का मनोबल बढ़ाया ।

Prayagraj News: Archive exhibition and cultural program organized on the birth anniversary of Iron Man Sardar Vallabhbhai Patel

कार्यक्रम का संचालन डॉ.हरेंद्र नारायण सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो.नीना शुक्ला के द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री दया नन्द सिंह चौहान,पूर्व चकबंदी अधिकारी, हरिश्चंद्र दुबे, श्री अश्विनी पटेल, डॉ योगेश यादव, असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास विभाग, डॉ. रिंकू सिंह, डॉ विवेक,डॉ गिरीश पटेल, डॉ. शाकिरा तलत, डॉ तनुश्री राय वाणिज्य विभाग, डॉ विवेकानंद,श्री रोशन लाल, श्री अजय कुमारमौर्य,अभिषेक कुमार, शुभम कुमार सहित बड़ी संख्या में अध्यापकों, विद्यार्थियों व जनमानस की उपस्थित रही।

Post navigation

Previous: Praygraj News: मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अन्तर्गत इच्छुक लाभार्थी करें आवेदन
Next: Prayagraj News: मुक्त विश्वविद्यालय में सरदार पटेल के जन्मोत्सव पर निकली एकता रैली

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.