Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :स्वास्थ्य सम्बंधी योजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं: जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 29 November 2022
Prayagraj News :स्वास्थ्य सम्बंधी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं -जिलाधिकारी
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है। स्वास्थ्य से सम्बंधित जो योजनाएं संचालित है, उनका अच्छी तरह से क्रियान्वयन करते हुए लोगो को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने अस्पतालों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के साथ-साथ नियमित अंतराल पर मेडिकल स्टाॅफ का प्रशिक्षण भी कराते रहने का निर्देश दिए है। उन्होंने अस्पतालों में सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित बनाये रखने के भी निर्देश दिए है।

IMG 20221129 WA0051जिलाधिकारी ने जेएसवाई, प्रधानमंत्री मातृत्व अभियान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, परिवार कल्याण कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, आरसीएच पोर्टल पर पंजीकरण एवं अपडेशन के कार्यों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने अस्पतालों में चल रहे कायाकल्प की स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि अस्पतालों के कायाकल्प के कार्य को मानक के अनुरूप कराया जाये। उन्होंने रात्रि के समय अस्पतालों में चिकित्सकों की उपस्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि प्रत्येक सामुदाययिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रात्रि के समय मेडिकल अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अनुपस्थित पाये जाने पर दो अपर मुख्य चिकित्साधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने प्रत्येक प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कहा कि आप लोगो के पास प्रत्येक कार्यों की चेक लिस्ट होनी चाहिए तथा उसी के अनुरूप गुणात्मक सुधार आना चाहिए। यदि आप अच्छा कार्य करेंगे तो लोगो में एक अलग पहचान के साथ-साथ विश्वास कायम होगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रभारी चिकित्साधिकारियों का प्रबंधन अच्छा होना चाहिए तथा आपके अधीन जो कर्मचारीगण है, उनकी परफार्मेंस पर भी ध्यान देना चाहिए।

Prayagraj News :स्वास्थ्य सम्बंधी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं -जिलाधिकारीजिलाधिकारी ने कार्यों की समीक्षा करते हुए लापरवाही पाये जाने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी बहरिया, सैदाबाद का वेतन रोकने का निर्देश दिया है तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी तेज बहादुर सप्रू(बेली) हाॅस्पिटल को सचेत करते हुए कहा कि कोई शिकायत न आयें। आर0सी0एच पोर्टल की स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को अगले बैठक तक प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत रजिस्टेªशन कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने बच्चों का शत-प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण कराये जाने का भी निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने वीसीजी, डिप्थेरिया, मीजल्स रूबेला का भी शत-प्रतिशत टीकाकरण कराये जाने के लिए कहा है। इस अवसर मुख्य चिकित्साधिकारी श्री नानक शरण, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सहित सभी प्रभारी चिकित्साधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: स्कूल प्रवन्धक के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Next: शहीद स्मारक में हुए “जागो मोहन प्यारे ” अभियान

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.