Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :जन-शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं

जनवाद टाइम्स 21 February 2023
Prayagraj News :जन-शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में सोमवार को फूलपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने लोगों की शिकायतों को सुनते हुए राजस्व, पुलिस एवं अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये हंै साथ ही साथ उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता को संतुष्ट भी होना चाहिए। जिलाधिकारी ने प्रार्थना पत्रों की समयबद्ध जांच, कार्रवाई एवं समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देशित किया साथ ही अधिकारियों को चेतावनी दी कि निस्तारण में विलम्ब पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जन-शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है।

Prayagraj News :जन-शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर नरेश कुमार निषाद निवासी उत्तमपुर झूंसी ने दबंगों के द्वारा उनके प्लाट पर जबर्दस्ती कब्जा किए जाने की शिकायत की, जिसपर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी फूलपुर एवं थानाध्यक्ष को मौके पर जाकर मामले की जांच कर निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए है। इसी प्रकार अशोक कुमार द्विवेदी निवासी शेरडीह झूंसी ने चकरोड़ पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत की, जिसपर जिलाधिकारी ने तहसीलदार को मौके पर जाकर निस्तारण कराये जाने के निर्देश दिये है। रामनेवाज निवासी मंसूरपूर परगना सिकंदरा तहसील फूलपुर के द्वारा चारागाह की भूमि का सीमांकन कराने हेतु प्रार्थना पत्र दिया, जिसपर उपजिलाधिकारी फूलपुर को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। प्रार्थिनी प्रमिला देवी निवासी ग्राम लतीफपुर सिकंदरा तहसील फूलपुर के द्वारा राशन कार्ड में नाम जुड़वाये जाने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसपर जिलाधिकारी ने जिलापूर्ति अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही किए जाने के लिए कहा है।

Prayagraj News :जन-शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर कुल 192 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें राजस्व विभाग की 120, पुलिस विभाग की 23, विकास विभाग की 18 एवं अन्य विभागों की 31 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 17 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आज ही अपने विभागों से सम्बंधित शिकायती प्रार्थना पत्रों को प्राप्त करते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिये है। इस अवसर पर डीसीपी गंगापार श्री अभिषेक अग्रवाल,, उपजिलाधिकारी फूलपुर श्री शुभम श्रीवास्तव, पीडी श्री ए0के0 मौर्या सहित सभी सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: AmbedkarNagar News: पंचतत्व में विलीन हुए राम शरीख सिंह, बेटे ने दी मुखाग्नि।
Next: Prayaagraj News :कोषागार कलेक्ट्रेट के माध्यम से पेंशन प्राप्त करने वालें सभी पेंशनर वर्ष 2022-23 का आयकर विवरण बचत के साक्ष्यों के साथ अनिवार्य रूप से 24 फरवरी तक जमा करें

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0032
  • Business
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0031
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
IMG-20260724-WA0029
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

जनवाद टाइम्स 24 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बरांटी में साधु-संत ऊंट छोड़कर चले गए, घायल ऊंट का ग्रामीण करा रहे उपचार
  • Bihar News: NEET पेपर लीक के विरोध में बेतिया में AISF-AIYF का विशाल प्रतिरोध मार्च, जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: जनसुनवाई में डीएम तरनजोत सिंह ने सुनीं 75 शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश
  • Bihar News: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने मझौलिया प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • Bihar News: बनघारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में भवन संकट का मामला विधानसभा पहुंचा, विधायक महेंद्र राम ने उठाई अतिरिक्त भवन निर्माण की मांग
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.