Prayagraj News:महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ही सशक्त समाज की नींव है-मुख्य विकास अधिकारी

Prayagraj News: Active participation of women is the foundation of a strong society – Chief Development Officer
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

पंचायती राज विभाग, जनपद प्रयागराज द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत आज विशेष महिला सशक्तिकरण गोष्ठी का आयोजन विकास भवन सरस केंद्र में किया गया।
इस कार्यक्रम में जनपद स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक कार्यरत महिला ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं पंचायत सहायिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।Prayagraj News: Active participation of women is the foundation of a strong society – Chief Development Officer

मिशन शक्ति 5.0 शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले अभियानों में से एक है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक एवं प्रशासनिक रूप से सशक्त बनाना है। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार, मुख्य विकास अधिकारी महोदया के मार्गदर्शन में तथा जिला पंचायत राज अधिकारी श्री रविशंकर द्विवेदी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ही सशक्त समाज की नींव है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को अन्य महिलाओं एवं बच्चियों के लिए रोल मॉडल बताते हुए उनसे समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि किसी भी लड़की या महिला के साथ छेड़छाड़ या असुरक्षा की स्थिति में महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर तुरंत कॉल करें, जिस पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित सभी महिला ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं पंचायत सहायिकाओं के उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पण ने गांवों के विकास, स्वच्छता, जनकल्याण योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में अभूतपूर्व योगदान दिया है।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा श्रीमती ललिता यादव, कामिनी सिंह, रुचि मल्होत्रा, स्मिता तृप्ति, दीप्ति मिश्रा ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी एवं आँचल गौतम, पूजा शर्मा, विजेता गौतम, श्रेया यादव, लवली यादव पंचायत सहायक को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसके पश्चात पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत महिलाओं के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्रासरूट लेवल पर कार्य करना अत्यंत चुनौतीपूर्ण होते हुए भी इन महिलाओं ने उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश @2047 के सशक्त निर्माण में नारी शक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने सभी से इस दिशा में निरंतर योगदान देने का आह्वान किया।

पुलिस विभाग की महिला अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं को महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं अधिकारों से संबंधित विषयों पर जागरूक किया तथा सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर — 1090, 181, 112 एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन — की जानकारी दी।

कार्यक्रम के संचालन एवं समन्वय में जिला पंचायत राज अधिकारी श्री रविशंकर द्विवेदी की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में यह आयोजन सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली रूप से सम्पन्न हुआ।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मिशन शक्ति केवल एक अभियान नहीं, बल्कि महिलाओं की क्षमता, आत्मविश्वास और नेतृत्व को सम्मान देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत स्तर की महिलाएं ग्रामीण भारत के वास्तविक परिवर्तन की अग्रदूत हैं और विभाग को उन पर गर्व है।

इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी श्री रविशंकर द्विवेदी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारीगण, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला सलाहकार (स्वच्छ भारत मिशन–ग्रामीण), जिला परियोजना समन्वयक सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।Prayagraj News: Active participation of women is the foundation of a strong society – Chief Development Officer

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के बहुआयामी योगदान को सम्मानित करना एवं उन्हें शासन व्यवस्था के प्रत्येक स्तर पर सशक्त रूप से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।

Trending News