Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वृक्षारोपण की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 24 June 2025
Prayagraj News: A meeting regarding preparations for tree plantation was held under the chairmanship of District Magistrate
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में सोमवार को सर्किट हाउस के सभागार में वृक्षारोपण की तैयारियों के सम्बंध में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों से कहा कि प्रकृति हमारी मां है, उसकी सेवा करना हमारा मुख्य धर्म है। अतः इस कार्य को सिर्फ विभागीय जिम्मेदारी के रूप में नहीं बल्कि प्रकृति के संरक्षण हेतु महोत्सव के रूप में मनाते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगो को वृक्षारोपण हेतु जागरूक करते हुए वृक्षारोपण कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने बैठक से अनुपस्थित सभी अधिकारियों को उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है।IMG 20250624 WA0033 1

बैठक में जिलाधिकारी ने जुलाई में होने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम हेतु की गयी तैयारियों के सम्बंध में उपस्थित सभी अधिकारियों से उनके द्वारा वृक्षारोपण हेतु चिन्हित स्थलों, चिन्हित स्थल की एरिया, वृक्षारोपण हेतु लक्ष्य के सापेक्ष खोदे गये गड्ढ़ों की संख्या, प्रत्येक चिन्हित स्थल पर कितना वृक्षारोपण होगा आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए वृक्षारोपण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्थानीय नर्सरी से समन्वय कर अच्छे गुणवत्ता के बड़े पौधों की उठान कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को 26 जून तक उनके द्वारा की गयी तैयारियों की विस्तृत रिपोर्ट फोटोग्राफ सहित मुख्य विकास अधिकारी व प्रभागीय वनाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों से वृक्षारोपण के पश्चात उनकी जिओ टैगिंग कराकर हरितिमा एप पर अवश्य अपलोड किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है। पौधों की उचित देखभाल न होने से उनके एक स्थान पर एक साथ सुखने की शिकायत प्राप्त होने पर सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी व ग्राम सचिव की जिम्मेदारी तय की जायेगी।Prayagraj News: A meeting regarding preparations for tree plantation was held under the chairmanship of District Magistrate

जिलाधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी श्री अरविंद कुमार यादव से कार्ययोजना में परिवर्तन करते हुए चांद खमरिया ब्लैक बक कंजर्वेशन रिजर्व क्षेत्र का भी सर्वे कराकर वृक्षारोपण क्षेत्र में सम्मिलित करते हुए वृक्षारोपण हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है। उन्होंने उपजिलाधिकारी मेजा से चांद खमरिया की जमीन की पैमाइस कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने पीडब्लूडी विभाग सेे पूर्व निर्धारित लक्ष्य 12 हजार को बढ़ाते हुए 20 हजार किये जाने के लिए कहा है। कहा कि जिन सड़कों में चौड़ीकरण का कार्य प्रस्तावित है, उन्हें छोड़कर शेष सभी सड़कों के किनारे वृक्षारोपण करने एवं उनकी देखभाल हेतु आवश्यक प्रबंध करने के लिए कहा है।
उन्होंने मियावाकी पद्धति से होने वाले वृक्षारोपण के स्थानों पर विभिन्न प्रजातियों के मजबूत पौधे उपलब्ध कराने, स्थानों की फेन्शिंग कराने, सिंचाई की बेहतर व्यवस्था करने एवं रख-रखाव हेतु मैनपॉवर की व्यवस्था व वृक्षारोपण के पूर्व मृदा की तैयारी का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने रोपित पौधों की शत-प्रतिशत जिओ टैगिंग कराये जाने के निर्देश दिए है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी श्री अरविंद कुमार यादव, मुख्य राजस्व अधिकारी श्री कुंवर पंकज सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
Next: Prayagraj News: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में मण्डलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0021
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Bihar News: 13 सूत्री मांगों को लेकर भाकपा (माले) रेड फ्लैग का धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.