Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में वृक्षारोपण की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 19 June 2024
Prayagraj News: A meeting regarding preparations for tree plantation was held under the chairmanship of Chief Development Officer
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

 

मुख्य विकास अधिकारी श्री गौरव कुमार एवं प्रभागीय वनाधिकारी श्री अरविंद कुमार यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन के सभागार में वृक्षारोपण की तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने 30 जून से पूर्व लक्ष्य के सापेक्ष स्थलों का चयन, कार्ययोजना व अन्य कार्यों को पूरा करने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने वृक्षारोपण के लिए सही स्थल का चुनाव करने के लिए कहा है। उन्होंने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को गड्ढ़े खुदायी का कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा कराये जाने के लिए कहा है।

Prayagraj News: A meeting regarding preparations for tree plantation was held under the chairmanship of Chief Development Officer
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को वृक्षारोपण के सम्बंध में सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि सभी विभाग जो अभी तक गड्ढ़ा खुदाई की सूचना नहीं दिए है, वे तत्काल सूचना उपलब्ध करा दें साथ ही साथ उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि जो भी विभाग अभी तक वृक्षारोपण के सम्बंध में पौधों की डिमांड नहीं भेजी है, वे भी तत्काल पौधों की डिमांड प्रभागीय वनाधिकारी को भेज दंे। उन्होंने कार्य में तेजी लाने के लिए प्रत्येक विभाग को एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के लिए कहा है।
मुख्य विकास अधिकारी ने गौशालाओं, विद्यालयों सहित अन्य सभी सार्वजनिक स्थलों में अनिवार्य रूप से वृक्षारोपण कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि गड्ढ़ो की खोदायी की रैण्डम जांच भी की जायेगी। वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने तटबंधों, कटान वाले क्षेत्रों, नहर की पटरियों पर भी अनिवार्य रूप से वृक्षारोपण कराये जाने के लिए कहा है। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी श्री अरविंद कुमार यादव ने वृक्षारोपण की तैयारियों एवं पौधों की उपलब्धता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जो भी विभाग अभी तक अपनी डिमांड नहीं भेजे है, वे तत्काल अपनी डिमांण्ड उपलब्ध करा दें, जिससे कि समय से एवं मांग के अनुसार उनकों पौधे उपलब्ध कराये जा सके। इसी क्रम में मुख्य विकास अधिकारी ने जिला गंगा समिति/जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक करते हुए गंगा नदी की साफ-सफाई, नालों की टैपिंग, पर्यावरण प्लान को अपग्रेड किये जाने से सम्बंधित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने टैप्ड एवं अनटैप्ड नालों की समीक्षा करते हुए अनटैप्ड नालों को शीघ्र टैप्ड करने के निर्देश दिए है।

Prayagraj News: A meeting regarding preparations for tree plantation was held under the chairmanship of Chief Development Officer

इस अवसर पर परियोजना निदेशक श्री ए0के0 मौर्या, जिला विकास अधिकारी श्री भोलानाथ कनौजिया सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :‘‘जल ही जीवन है’’ पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
Next: Prayagraj News :उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा निःशुल्क विद्युत चालित चाक टूल-किट्स वितरण प्राप्त करने एवं माटीकला कौशल विकास शिल्पकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु परम्परागत इच्छुक कारीगर 28 जून तक जमा करें आवेदन पत्र

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.