Prayagraj News :क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित रोजगार मेले में 140 अभ्यर्थिंयों का किया गया चयन

Prayagraj News :क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित रोजगार मेले में 140 अभ्यर्थिंयों का किया गया चयन
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज के परिसर में मंगलवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया।

IMG 20220906 WA0038 रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनी रोपन ट्रांसपोर्टेशन प्रा0लि0 (रैपीडो) द्वारा 10, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल्स एण्ड आयुर्वेदिक प्रा0लि0 द्वारा 40, एल0आई0सी0 आॅफ इण्डिया द्वारा 05, डस्की स्टेलियन कन्सलटेंसी सर्विस प्रा0लि0 द्वारा 48, गोल्डेन फार्मा आर्गेनिक एग्रीकल्चर प्रा0लि0 द्वारा 26 एवं जी04एस0 सिक्योर साल्यूशन प्रा0लि0 द्वारा 11 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। उक्त मेले में कुल 140 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मेले में लगभग 243 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। उपरोक्त रोजगार मेले में आये हुए अभ्यर्थियों की प्रीप्लेसमेंट काउंसिलिंग का भी आयोजन किया। रोजगार मेले का उद्घाटन श्री रत्नाकर अस्थाना, सहायक निदेशक सेवायोजन द्वारा किया गया।

Prayagraj News :क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित रोजगार मेले में 140 अभ्यर्थिंयों का किया गया चयनइस रोजगार मेले में सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज के समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों ने सहयोग किया।

You may have missed