Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

लखनऊ न्यूज़: गुरू जम्भेश्वर और माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में 518 शैक्षिक पदों का सृजन

जनवाद टाइम्स 30 August 2025
20250820_214215
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद और माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर में कुल 518 अस्थायी शैक्षिक पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान की है।

उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि किसी भी विश्वविद्यालय या महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की कमी न हो। इसी दृष्टि से गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद के लिए प्रोफेसर के 39, एसोसिएट प्रोफेसर के 78 एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के 156 अर्थात कुल 273 पद तथा माँ पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर के लिए प्रोफेसर के 35, एसोसिएट प्रोफेसर के 70 एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के 140 अर्थात कुल 245 पद सृजित किए गए हैं।

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि इन पदों के सृजन से विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा व बेहतर शोध अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि सभी नियुक्तियाँ शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया और आरक्षण संबंधी नियमों का पूर्ण अनुपालन करते हुए की जाएंगी। साथ ही पदों को केवल उन्हीं पाठ्यक्रमों की आवश्यकता अनुसार भरा जाएगा जिनका संचालन विश्वविद्यालयों में हो रहा है।

मंत्री उपाध्याय ने कहा कि योगी सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश का युवा कहीं बाहर शिक्षा और अवसर खोजने के लिए मजबूर न हो। नए विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की स्थापना, संसाधनों की उपलब्धता तथा योग्य शिक्षकों की नियुक्ति से उत्तर प्रदेश आज उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षकों की कमी दूर होगी बल्कि स्थानीय स्तर पर शिक्षण एवं शोध से जुड़े रोजगार अवसरों का भी विस्तार होगा।

Post navigation

Previous: Agra News: भदावर महाविद्यालय में हुआ राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन
Next: Prayagraj News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण, अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.