Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News :महिला आयोग की मा0 सदस्या श्रीमती अनीता सचान ने महिला जनसुनवाई में सुनी पीड़ित महिलाओं की समस्यायें

जनवाद टाइम्स 16 June 2022
Prayagraj News :महिला आयोग की मा0 सदस्या श्रीमती अनीता सचान ने महिला जनसुनवाई में सुनी पीड़ित महिलाओं की समस्यायें
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

मा. सदस्या, उ.प्र. राज्य महिला आयोग श्रीमती अनीता सचान के द्वारा बुधवार को सर्किट हाऊस में महिलाओं से सम्बंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं विषयक जागरूकता शिविर एवं महिला जनसुनवाई की गयी। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, योजनाओं का लाभ न मिलने, अवैध कब्जे से सम्बंधित शिकायतों सहित अन्य कई शिकायतें सुनवाई के लिए आयी। उन्होंने कहा कि महिला आयोग का गठन पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए ही हुआ है। यदि किसी महिला को न्याय मिलने में कोई परेशानी आ रही है तो वे अपनी समस्या को लेकर महिला जनसुनवाई में जरूर आये। जनसुनवाई में पीड़ित महिलाओं की पूरी सहायता की जायेगी। महिला जनसुनवाई में कुल 24 प्रकरण सुनवाई के लिए आये, जिनमें से 2 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

IMG 20220616 WA0000
जनसुनवाई में प्रियंका श्रीवास्तव पुत्री विजय कुमार श्रीवास्तव निवासी झूलेलाल कालोनी, लूकरगंज ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए गाली-गलौज मारपीट करने तथा घर से निकाल देने की शिकायत की, जिस पर मा0 सदस्या ने सम्बंधित थाने को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा है। शिवांगी निषाद पत्नी श्री नरेन्द्र कुमार पुत्री श्री अम्बिका प्रसाद निवासी नेवादा हाउसिंग स्कीम, अशोक नगर थाना कैंट ने अपने पती आरक्षी यातायात पुलिस एवं अपने जेठ पर दहेज उत्पीड़न एवं मारपीट किए जाने के सम्बंध में शिकायत की, जिसपर महिला आयोग की सदस्या ने सम्बंधित प्रकरण पर प्रार्थिंनी के पती से फोन पर बात की व मामले का आपस में बैठकर समाधान करने के लिए कहा है। इसके बाद भी यदि सुलह नहीं हो पाती है, तो उचित कार्रवाई की जायेगी। मीना देवी पत्नी बच्चा लाल वर्मा निवासी ग्राम कांटी थाना घूरपुर ने अपनी जमीन पर जबरन कब्जा किये जाने की शिकायत की, जिसपर मा0 सदस्य ने घूरपरु थाने को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा है। प्रार्थी शाहीद अली पुत्र मो0 शाकिर अली निवासी बहादुरगंज ने शिकायत की कि उनकी जमीन मौजा महेवा पट्टी, नैनी पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा किये जाने व जान से मार देने की धमकी दिए जाने की शिकायत की। प्रार्थी ने यह भी बताया कि मामले की शिकायत पुलिस थाने में की, परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गयी, जिसपर मा0 सदस्या ने सम्बंधित थाने को प्रकरण की जांच कर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवगत कराये जाने के निर्देश दिए। प्रियंका केशरवानी पुत्री बृजलाल केशरवानी निवासी नैनी ने घरेलू हिंसा की शिकायत की। प्रार्थिंनी ने मा0 सदस्या को बताया कि उसने इससे सम्बंधित शिकायत थाने पर भी की, परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है, जिसपर मा0 सदस्या ने नैनी क्षेत्र से आ रही ज्यादातर शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त की तथा सम्बंधित थाने को निर्देशित किया कि महिलाओं से सम्बंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने सम्बन्धित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई महिला अगर शिकायत लेकर थाने में जाती है, तो पूरी गम्भीरता/संवेदना के साथ महिलाओं की शिकायतों को सुनते हुए आवश्यक कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता को संतुष्ट किया जाये। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही न बरती जाये। उन्होंने कहा कि महिला जन सुनवाई में आने वाले शिकायती प्रकरणों के निस्तारण की मानिटरिंग सुनवाई के बाद नियमित रूप से आयोग के स्तर पर की जाती है इसलिए प्रकरणों को बेवजह लम्बित करने तथा पीड़ित महिलाओ को न्याय दिलाने में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये।

Prayagraj News :महिला आयोग की मा0 सदस्या श्रीमती अनीता सचान ने महिला जनसुनवाई में सुनी पीड़ित महिलाओं की समस्यायेंमा0 सदस्या ने बैठक में उपस्थित सभी थानों के पुलिस अधिकारियों को यह हिदायत दी कि जनसुनवाई में पूर्व में आये हुए प्रकरणों के निस्तारण की कृत कार्रवाई से अवगत करायें साथ मे हुई कार्रवाई की आख्या लेकर आयें। इस अवसर पर सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : आरब्रीटेशन वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन 03 जुलाई को
Next: Bihar news- रालोजपा राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी जोर-शोर पर-अजय मालाकार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर में राजस्व महाअभियान 2026 के तहत शिविर आयोजित, भूमि संबंधी आवेदनों का किया गया निष्पादन
  • Bihar News: डॉ. दिनेश प्रसाद के घर में चोरी, नकदी लेकर फरार हुए चोर
  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.