Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

प्रयागराज बाढ़ अलर्ट: अपर जिलाधिकारी की एडवाइजरी – बाढ़ के दौरान क्या करें, क्या न करें

जनवाद टाइम्स 28 August 2025
IMG-20250825-WA0035
Share News
       

प्रयागराज न्यूज: अपर जिलाधिकारी ने जारी की बाढ़ सुरक्षा एडवाइजरी – जानें क्या करें और क्या न करें

रिपोर्ट: विजय कुमार

प्रयागराज, 28 अगस्त 2025। जिले में दोबारा बाढ़ के हालात बनते देख अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ने लोगों के लिए बाढ़ के दौरान और बाढ़ के बाद पालन करने योग्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

बाढ़ के दौरान क्या करें, क्या न करें

बाढ़ के समय पानी में न उतरें, जलक्रीड़ा, स्नान या जलप्रपात में जाने से बचें।

नदी, तालाब और घाटों के किनारे जाने से परहेज करें, किसी भी वाहन को जलभराव वाली जगहों पर न चलाएं।

बाढ़ की चेतावनी मिलते ही परिवार और पड़ोसियों को सतर्क करें और ऊंचे स्थान या प्रशासनिक बाढ़ शरणालयों में जाएं।

गर्भवती महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, दिव्यांगों और बीमार व्यक्तियों को पहले सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं।

घर छोड़ने से पहले बिजली का मुख्य स्विच और गैस रेगुलेटर बंद करें, शौचालय सीट को बालू की बोरी से ढकें और कीमती सामान को ऊंचाई पर रखें।

इमरजेंसी किट, फर्स्ट एड, भोजन और जीवन रक्षक उपकरण साथ रखें।

बाढ़ के पानी में डूबे हैंडपंप या असुरक्षित स्रोत का पानी न पिएं। पानी को उबालकर या क्लोरीन मिलाकर पिएं।

बच्चों को बाढ़ के पानी के पास खेलने से रोकें।

बिजली के खंभों, तारों और ट्रांसफॉर्मर से दूर रहें। नाव में क्षमता से अधिक लोग न बैठें।

सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले जीवों से सावधान रहें। काटने की स्थिति में तुरंत स्वास्थ्य केंद्र जाएं।

अफवाहों से बचें और केवल स्थानीय अधिकारियों, ग्राम प्रधान या विश्वसनीय समाचार स्रोतों से ही जानकारी लें।

बाढ़ के बाद क्या करें, क्या न करें

क्षतिग्रस्त घर या इमारत में तुरंत प्रवेश न करें।

खराब हुए विद्युत उपकरणों का उपयोग न करें।

क्षतिग्रस्त पुल और पुलियों को वाहन से पार करने का प्रयास न करें।

पशुओं के शव और बाढ़ मलबे को एकत्र कर सुरक्षित निपटान करें ताकि संक्रमण न फैले।

मलेरिया और डेंगू से बचने के लिए मच्छरदानी का उपयोग करें।

डूबे हुए हैंडपंप का पानी विसंक्रमित होने तक उपयोग न करें।

बच्चों को पूरे आस्तीन के कपड़े पहनाएं ताकि मच्छरों से बचाव हो सके।

अपर जिलाधिकारी ने जनता से अपील की है कि बाढ़ जैसी आपदा में सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन कर स्वयं और परिवार को सुरक्षित रखें।

Post navigation

Previous: प्रयागराज: नैनी सेंट्रल जेल में निःशुल्क नेत्र शिविर, बंदियों को मिला चिकित्सा व कानूनी लाभ
Next: Bihar News – भलुई पंचायत सरकार भवन में राजस्व महाअभियान शिविर का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.