Prayagraj News: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण, कई अधिकारी अनुपस्थित
रिपोर्ट विजय कुमार
24 अगस्त 2025 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रयागराज डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदाबाद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आकस्मिक चिकित्सा सेवाएं सुचारू रूप से मिलीं, लेकिन डॉ. नरेंद्र पटेल ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने अधीक्षक के माध्यम से स्पष्टीकरण मांगा।

इसके बाद डॉ. तिवारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असढिया, थुलमा और नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिहां का भी निरीक्षण किया। असढिया और मोतिहां केंद्रों पर प्रभारी अधिकारी अनुपस्थित थे, जिनका वेतन रोकने और स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। दवाओं के रखरखाव, रजिस्टर अपडेट और मुख्यमंत्री आरोग्य मेला की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी अरविंद कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।