Prayaagraj News :ट्विटर पर टॉप ट्रेंड हुआ मौनी अमावस्या पुष्पवर्षा, यूजर्स ने सीएम योगी के मैनेजमेंट को सराहा

Prayaagraj News :ट्विटर पर टॉप ट्रेंड हुआ मौनी अमावस्या पुष्पवर्षा, यूजर्स ने सीएम योगी के मैनेजमेंट को सराहा
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

उत्तर प्रदेश के तीर्थराज प्रयागराज में आस्था के संगम त्रिवेणी तट पर चल रहे पवित्र माघ मेले के दौरान शनिवार को मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर स्नान के लिए आस्था का रेला उमड़ पड़ा। चारों तरफ केवल सर ही सर दिखाई दे रहे थे । तकरीबन दो करोड़ लोगों के पवित्र संगम में स्नान करने का अंदाजा लगाया जा रहा है। उम्मीद से अधिक लोगों ने पतित पावनी मां गंगा में डुबकी लगाई। वहीं इतने बड़े आयोजन के लिए योगी सरकार की ओर से किये प्रबंधों और आस्था की डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा से न सिर्फ श्रद्धालु हर्षित नजर आए, बल्कि इसकी गूंज सोशल मीडिया पर भी सुनाई दी। ट्विटर पर दिनभर #मौनी_अमावस्या_पुष्पवर्षा’ ट्रेंड करता रहा।Prayaagraj News :ट्विटर पर टॉप ट्रेंड हुआ मौनी अमावस्या पुष्पवर्षा, यूजर्स ने सीएम योगी के मैनेजमेंट को सराहा

इस दौरान तकरीबन 14 करोड़ लोगों तक ये हैशटैग पहुंचा। वहीं 10 हजार से ज्यादा बार यूजर्स ने हैशटैग के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रबंधन और पुष्पवर्षा की तरीफ की। इसके साथ ही 19 हजार से ज्यादा यूजर्स ने लाइक, रिप्लाई और रीट्वीट के जरिए योगी सरकार की इस पहल की सराहना की।अपने आप में उत्तर प्रदेश सरकार के लिए यह एक विशेष उपलब्ध उपलब्धि है जिसके लिए सरकार वास्तव में प्रशंसा की हकदार है ।Prayaagraj News :ट्विटर पर टॉप ट्रेंड हुआ मौनी अमावस्या पुष्पवर्षा, यूजर्स ने सीएम योगी के मैनेजमेंट को सराहा

Trending News