Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news डीआईजी के निरीक्षण में पुलिस परेड का आयोजन

जनवाद टाइम्स 1 April 2022
IMG-20220401-WA0026
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पुलिसकर्मियों को अनुशासित, चुस्त एवं दुरुस्त तथा फिट बनाए रखने हेतु शुक्रवार को बेतिया पुलिस केन्द्र में परेड का आयोजन किया गया। जिसका निरीक्षण चंपारण रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रणव कुमार प्रवीण ने किया ।

IMG 20220401 WA0025

इस मौके पर मुख्यालय डीएसपी आलोक कुमार, एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडे, परिचारी प्रवर के के गुप्ता आदि पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

IMG 20220401 WA0026

इस अवसर पर मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए डीआईजी ने कहा कि ऐसे तो पुलिस केंद्र में पुलिस कर्मियों के लिए परेड उनके दैनिक कार्यों का हिस्सा है लेकिन उनमें फिटनेस, अनुशासन एवं सुस्ती बनाए रखने के लिए मुख्यालय के निर्देश पर प्रत्येक शुक्रवार को विशेष रुप से परेड का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पुलिस कार्यालयों में तैनात पुलिसकर्मी तथा पुलिस पदाधिकारी भी विशेष रुप से प्रत्येक शुक्रवार को परेड में भाग लेंगे। पुलिस केन्द्र के रिजर्व जवान प्रतिदिन परेड करते हैं परन्तु जिला मुख्यालय व बाहर में तैनात विभिन्न कार्यालयों व थानों में तैनात पुलिस कर्मी परेड नहीं कर पाते जिससे उनकी शारीरिक फुर्ती में कमी आई है और उस फुर्ती के कमी से पुलिस के पुलिसिंग पर नकारात्मक व विपरित प्रभाव देखने को मिला है जिसके लिए उन्हें भी साप्ताहिक परेड में भाग लेना जरुरी किया गया है। पुलिस को कई जगहों पर आवश्यक भूमिका अदा करनी होती है वैसे में पुलिस में आलस्य व सुस्तीपन आ जाए और उनकी क्रियाशीलता नगण्य हो जाए तो पुलिस अपनी कार्यवाही में पीछे हो जाती है और उसका खामियाजा भी भुगतना पड़ जाता है। वहीं पुरूष व महिला सशस्त्र बलों के परेड पर काफी असंतोष जताते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक ने सभी को अच्छी परेड का अभ्यास जारी रखने का निर्देश दिया। पुलिस का मुख्य अभ्यास परेड ही है और परेड में कमांडर के निर्देश का पालन करना परेड के अभ्यर्थियों का मुख्य कर्तव्य होता है।

Bihar news डीआईजी के निरीक्षण में पुलिस परेड का आयोजन

परेड के दरम्यान सभी के वर्दी की जांच भी की गई जिसमें नेम प्लेट, बटन, काॅलर, सफाई और अन्य युनिफाॅर्म से संबंधित भी जांच किया गया और सभी जवानों को आवश्यक निर्देश भी जारी किया गया।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : जिलाधिकारी ने मतदाता जागरूकता अभियान तहत अच्छा कार्य करने वाले स्वीप के सदस्यों को किया सम्मानित
Next: Bihar news जिलाधिकारी ने नवनिर्मित पर्यवेक्षण गृह का किया विधिवत शुभारंभ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0013
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.