Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: फुलहारा बाजार में भागवत कथा के दौरान सामूहिक विवाह संपन्न

वैशाली के फुलहारा बाजार में भागवत कथा के दौरान दो जोड़ों का सामूहिक विवाह
जनवाद टाइम्स 27 March 2026
IMG-20260327-WA0022
Share News
       

संवाददाता: राजेन्द्र कुमार
फुलहारा (वैशाली)

फुलहारा । वैशाली जिले के बरांटी थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलहारा बाजार में श्रीमन नारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित 9 दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सह सामूहिक विवाह समारोह के दौरान शुक्रवार को दो जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर बिदुपुर थाना क्षेत्र के खालसा निवासी मुकेश कुमार चौबे एवं अंजी चौबे की पुत्री समीक्षा कुमारी का विवाह पूर्णिया जिले के बरहरा कोठी तिवारी टोला निवासी प्रभाष चंद्र तिवारी के पुत्र प्रणव तिवारी के साथ संपन्न हुआ। वहीं राजापाकर थाना क्षेत्र के बसौली निवासी मनोज पासवान एवं मानती देवी की पुत्री फूल कुमारी का विवाह महनार थाना क्षेत्र के चमरहरा निवासी कालेश्वर पासवान के पुत्र मोनू कुमार के साथ कराया गया।

समारोह में उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। यज्ञ समिति द्वारा नवदंपतियों को उपहार स्वरूप पलंग, ट्रंक, अलमारी (गोदरेज), टेबल, कुर्सी, बिस्तर, बर्तन सेट एवं आभूषण प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन संध्या 6 बजे से श्रीधाम वृंदावन के प्रख्यात कथा वाचक अनिरुद्ध आचार्य के शिष्य पूज्य पंकज शास्त्री जी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है। साथ ही कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की जा रही हैं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

ज्ञात हो कि यह 9 दिवसीय धार्मिक आयोजन श्रीमन नारायण सेवा फाउंडेशन एवं स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर है।
इस अवसर पर यज्ञ समिति के अध्यक्ष रामबाबू राय, सचिव राजेश कुमार रंजन, उपाध्यक्ष अनिल कुमार पंचू, रंजीत जायसवाल, उदय कुमार, अशर्फी राय, पंकज कुमार, रंजीत सोनी, रजनीकांत, पवन कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News: रामनवमी पर बदनपुर मिल्की में 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ शुरू
Next: Agra News: बाह को अटल नगर जिला बनाने की सांसद ने लोकसभा में मांग की

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0006
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.