Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

इटावा में कंपनी पार्क में खुलेगा ओपन जिम, साफ-सफाई भी होगी

जनवाद टाइम्स 13 July 2020
Etawah News
Share News
       

 

इटावा में कंपनी पार्क में खुलेगा ओपन जिम, साफ-सफाई भी होगी

महेंद्र बाबू । डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में पार्किंग एवं अस्थायी दुकानों का गत वर्ष की दरों के आधार पर ही किया जाएगा। डीएम जेबी सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में जनवरी से अवशेष पार्किंग व दुकानों का किराया जमा कराने और पार्क में ओपन जिम लगाने को मंजूरी दी गई ।

Etawah News

डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क कंपनी बाग के संचालन व रख-रखाव के लिए कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को बैठक हुई। इसमें समिति के सदस्यों ने बताया कि पार्क में टहलने आने वाले लोग छाया के लिए बरगद पेड़ के नीचे बैठते हैं। यहां कूड़ा-कचरा पड़ा रहता है, जिसकी साफ-सफाई की व्यवस्था के लिए एक सफाई कर्मचारी रखा जाना चाहिए।
इस पर डीएम ने ईओ नगर पालिका को पार्क की साफ-सफाई के लिए एक सफाई कर्मचारी लगाए जाने के निर्देश दिए।

एकीकृत बागवानी विकास मिशन की बैठक में वर्ष 2019-20 के कार्यों पर और वर्ष 2020-21 की कार्य योजना का अनुमोदन एवं लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।
समीक्षा में पाया कि जिले में टिश्यूकल्चर कला के लिए 20 हेक्टेयर, शंकर शाक भाजी के लिए 100 हेक्टेयर, पुष्प विस्तार के लिए आठ हेक्टेयर, प्याज लिए 80 हेक्टेयर, लहसुन के लिए 52 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इसके ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किसानों का चयन किया जाएगा। किसानों के खाते में सब्सिडी की धनराशि बैंक खाते के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।
बैठक में सीडीओ राजा गणपति आर, जिला कृषि अधिकारी एके सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी यतेंद्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विनीत कुमार पांडेय, जिला कृषि रक्षा अधिकारी अभिनंदन सिंह, जिला उद्यान अधिकारी राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News : एमबीबीएस इंटर्न का स्टाइपेंड मजदूरी से भी कम होने पर जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन
Next: सीबीएसई का 12वीं परीक्षा परिणाम घोषित होते ही कानपुर,इटावा समेत आसपास के जिलों के छात्र छात्राओं में दौड़ गई उत्साह की लहर

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260726-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बेतिया में भव्य सम्मान समारोह, 38 कर्मी और उद्यमी हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 26 July 2026
IMG-20260726-WA0028
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

पश्चिमी चंपारण की 303 ग्राम पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, जनभागीदारी और सुशासन पर विशेष जोर

जनवाद टाइम्स 26 July 2026
IMG-20260726-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: कारगिल विजय दिवस पर बेतिया में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने युवाओं से राष्ट्रसेवा का किया आह्वान

जनवाद टाइम्स 26 July 2026
IMG-20260726-WA0033
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली के राजापाकर की भलुई पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम, जिला कृषि पदाधिकारी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जनवाद टाइम्स 26 July 2026

Latest News

  • Bihar News: बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर बेतिया में भव्य सम्मान समारोह, 38 कर्मी और उद्यमी हुए सम्मानित
  • पश्चिमी चंपारण की 303 ग्राम पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, जनभागीदारी और सुशासन पर विशेष जोर
  • Bihar News: कारगिल विजय दिवस पर बेतिया में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने युवाओं से राष्ट्रसेवा का किया आह्वान
  • वैशाली के राजापाकर की भलुई पंचायत में वृक्षारोपण कार्यक्रम, जिला कृषि पदाधिकारी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • Bihar News : राजापाकर के जाफरपट्टी पंचायत में पंचायत विकास दिवस पर ग्राम सभा आयोजित, महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर Sub Title
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.