Prayagraj News : विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग व्यक्ति/ दिव्यांगता के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वालों को राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित

रिपोर्ट विजय कुमार
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री नन्द किशोर याज्ञिक ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग व्यक्तियों/दिव्यांगता के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियों, जनपद, प्रदेश, स्वैच्छिक संस्थाओं को विभिन्न श्रेणी के राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने हेतु गृह मंत्रालय के केन्द्रीकृत पोर्टल www.awards.gov.in पर 28 अगस्त, 2022 तक आॅनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं।
राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु निम्नलिखित श्रेणियां निर्धारित है, जिनमें व्यक्तिगत उत्कृष्ठता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार-सर्वश्रेष्ठ दिव्यांगजन/श्रेष्ठ दिव्यांगजन/श्रेष्ठ दिव्यांग बालक/बालिका/दिव्यांग व्यक्तियों के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति/दिव्यांगता के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ पुनर्वास पेशेवर/दिव्यांगता के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ अनुसंधान/नवप्रवर्तन/उत्पाद विकास, दिव्यांगजन सशक्तीकरण हेतु सर्वश्रेष्ठ संस्थान, दिव्यांगजनों के लिए सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता, दिव्यांगजनों के लिए सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेन्ट एजेन्सी, सुगम्य भारत अभियान के कार्यान्वयन/बाधामुक्त वातावरण के सृजन में सर्वश्रेष्ठ राज्य/संघ राज्य क्षेत्र/जिला, सर्वश्रेष्ठ सुगम्य यातायात के साधन/सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, दिव्यांगजनों के अधिकार अधिनियम/विशिष्ट दिव्यांगता पहचान-पत्र एवं दिव्यांग सशक्तीकरण की अन्य योजनाओं के कार्यान्वयन में सर्वश्रेष्ठ राज्य/संघ राज्य क्षेत्र/जिला दिव्यांगजनों के अधिकार अधिनियम के अपने राज्य/संघ राज्य क्षेत्र में कार्यान्वयन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य दिव्यांगजन आयुक्त, पुनर्वास सेवाओं हेतु पेशेवर तैयार करने वाली सर्वश्रेष्ठ संस्थान है।
राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्बन्धित गाइड लाइन की विस्तृत जानकारी भारत सरकार के गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के पोर्टल www.awards.gov.in से प्राप्त करते हुए दिनांक 28 अगस्त, 2022 तक आॅनलाइन आवेदन पूर्ण करना सुनिश्चित करें।